Wednesday, December 17Ujala LIve News
Shadow

खेल-जगत

सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज में 141वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट एवं पी.टी. प्रदर्शन

सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज में 141वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट एवं पी.टी. प्रदर्शन

खेल-जगत
सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज में 141वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट एवं पी.टी. प्रदर्शन “अनुशासन, परिश्रम, लगन और उत्कृष्टता — खेल केवल शरीर को नहीं, बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व को गढ़ते हैं।” - अज्ञात   प्रयागराज सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज में दिनांक 21, नवंबर 2025 को, कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के, 141वें वार्षिक क्रीड़ोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्यता के साथ किया गया। सम्पूर्ण विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग एवं प्रसन्नता का वातावरण था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती सौम्या अग्रवाल के आगमन और सम्मानपूर्वक मंच तक उनके स्वागत से हुई। श्रीमती जेनिफर कटिंग द्वारा मुख्य अतिथि का परिचय कराया गया, जिसके बाद इलाहाबाद के रोमन कैथोलिक सूबा के बिशप, परम पूज्य डॉ. लुई मस्कारेन्हास और अन्य गणमान्य व्यक्ति, इलाहाबाद के रोमन कैथोलिक सूबा के विकार जनरल, रेव. फादर रेजिनाल्ड डिसूजा, ...
40 वीं इंदिरा मैराथन के पुरुष वर्ग मे सेना के दीप कुमार महिला वर्ग में हरियाणा की रेनू बनी चैमपियन

40 वीं इंदिरा मैराथन के पुरुष वर्ग मे सेना के दीप कुमार महिला वर्ग में हरियाणा की रेनू बनी चैमपियन

खेल-जगत
  40 वीं इंदिरा मैराथन के पुरुष वर्ग मे सेना के दीप कुमार महिला वर्ग में हरियाणा की रेनू बनी चैमपियन प्रयागराज.खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, प्रयागराज एवं जिला प्रशासन, प्रयागराज के द्वारा 40वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन का आयोजन किया गया। उक्त मैराथन का शुभारम्भ आनन्द भवन, प्रयागराज से  सौम्या अग्रवाल, (आई०ए०एस०) आयुक्त प्रयागराज मण्डल प्रयागराज एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा एवं समापन तथा पुरस्कार वितरण डा० आर०पी० सिंह निदेशक, खेल उ०प्र०, लखनऊ के कर कमलों द्वारा मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में किया गया। इस अवसर पर  विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज, श्याम बाबू गुप्ता वरिष्ठ खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता, अर्जुन एवार्डी, प्रमोद तिवारी, लक्ष्मण एवार्डी, चन्द्रोदय नारायण सिंह, लक्ष्मण एवार्डी एवं जितेन्...
वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल चैंपियनशिप के लिए वरिष्ठ मुक्केबाज खाना

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल चैंपियनशिप के लिए वरिष्ठ मुक्केबाज खाना

खेल-जगत
वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल चैंपियनशिप के लिए वरिष्ठ मुक्केबाज खाना प्रयागराज ग्रेटर नोएडा के विजयपथ स्पोर्ट्स कंपलेक्स में दिनांक- 14/11/2025 से २०/11/2025 तक आयोजित हो रही "वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल चैंपियनशिप " हेतु क्रीड़ा भारती,प्रयागराज (काशी प्रांत) के मंत्री नवीन पोरवाल भूतपूर्व राष्ट्रीय मुक्केबाज व वरिष्ठ राष्ट्रीय मुक्केबाज विशाल मिश्रा प्रतियोगिता हेतु दिल्ली रवाना हुए - यह विश्व स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता प्रथम बार भारतीय मुक्केबाजी संघ के महासचिव प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व में आयोजित की जा रही है जोकि भारत खेल जगत के लिए बड़ी ही प्रसन्ता की बात है यह प्रतियोगिता भारत मे मुक्केबाजी के विकास व उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगी ।...
“एएमआई रन-एथॉन 3.0: सहारनपुर में धावकों का उत्साह चरम पर”

“एएमआई रन-एथॉन 3.0: सहारनपुर में धावकों का उत्साह चरम पर”

खेल-जगत
"एएमआई रन-एथॉन 3.0: सहारनपुर में धावकों का उत्साह चरम पर" ब्यूरो चीफ -अशवनी रोहिला सहारनपुर ।आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, जनता रोड, सहारनपुर में आज दिनांक 16 नवंबर 2025 को जिला प्रशासन एवं नगर निगम सहारनपुर के संयुक्त तत्वावधान में अंतर-विद्यालय सीबीएसई 6 किमी मैराथन “एएमआई रन-एथॉन 3.0” का भव्य आयोजन किया गया। इस मैराथन में 500 से अधिक धावकों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया, जिसमें सहारनपुर के 30 से अधिक सीबीएसई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता दर्ज करायी। मैराथन के सफल समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन और सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में खेल भावना और स्वास्थ्य ...
सरदार पटेल भारत की अखंडता के प्रतीक: हर्षवर्धन बाजपेयी

सरदार पटेल भारत की अखंडता के प्रतीक: हर्षवर्धन बाजपेयी

खेल-जगत
 सरदार पटेल भारत की अखंडता के प्रतीक: हर्षवर्धन बाजपेयी शहर उत्तरी विधानसभा में निकाली गई एक भारत आत्मनिर्भर भारत एकता पदयात्रा प्रयागराज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म तिथि पर गुरुवार को भाजपा प्रयागराज द्वारा शहर उत्तरी विधानसभा में एक भारत आत्मनिर्भर भारत एकता पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का प्रारंभ लक्ष्मी टाॅकिज चौराहा कटरा से हुआ। कर्नलगंज तिराहा, आनंद भवन, बालसन चौराहा ,तिकोना पार्क (तिरंगा पार्क) चौराहा, पानी की टंकी तिराहा अल्लापुर होते हुए सरदार पटेल संस्थान अलोपीबाग में पदयात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए डीजे पर देशभक्ति धुन व गानों पर झूमते हुए लोगों ने वन्देमातरम, भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहें के गगन भेदी नारे लगाए। पदयात्रा के दौरान अपने उद्बोधन में शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल...
जबलपुर में सूर्या हाफ मैराथन-2025 की घोषणा — ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीरों को समर्पित फिटनेस का महाकुंभ

जबलपुर में सूर्या हाफ मैराथन-2025 की घोषणा — ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीरों को समर्पित फिटनेस का महाकुंभ

खेल-जगत
जबलपुर में सूर्या हाफ मैराथन-2025 की घोषणा — ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीरों को समर्पित फिटनेस का महाकुंभ जबलपुर, संस्कारधानी जबलपुर में आयोजित होने वाली सूर्या हाफ मैराथन-2025 के तीसरे संस्करण की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी के संबंध में मुख्यालय मध्य भारत एरिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मेजर जनरल संजय गौतम, चीफ ऑफ स्टाफ, मध्य भारत एरिया ने की। इस अवसर पर एडिशनल एस.पी. आयुष गुप्ता भी उपस्थित रहे। मेजर जनरल गौतम ने बताया कि सूर्या हाफ मैराथन जबलपुर की पृष्ठभूमि में आयोजित होने वाली सभी खेल गतिविधियों में सबसे बड़ा आयोजन है। यह प्रधानमंत्री फिट इंडिया मूवमेंट एवं राष्ट्रीय मैराथन कैलेंडर में पंजीकृत है और प्रतिवर्ष नवंबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाती है। इस वर्ष यह मैराथन 16 नवम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी। दौड़ जबलपुर कैंट के कोबरा ग्राउंड (फिटनेस...
सोरांव के रहबर तिवारीपुर की दंगल में चैंपियन

सोरांव के रहबर तिवारीपुर की दंगल में चैंपियन

खेल-जगत
  सोरांव के रहबर तिवारीपुर की दंगल में चैंपियन प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित दुर्गागंज बाजार के निकट तिवारीपुर गांव में आयोजित 55वीं दंगल प्रतियोगिता में सोरांव (प्रयागराज) के पहलवान रहबर ने भंगवा (प्रतापगढ़) के पहलवान गौतम को चित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। आयोजन समिति की ओर से उन्हें पुरस्कार स्वरूप रेंजर साइकिल भेंट की गई। उक्त गांव में 55 वर्ष से दंगल और मेले का आयोजन होता आ रहा है। इसकी शुरुआत गांव निवासी स्व. शारदा प्रसाद तिवारी ने सन 1971 में की थी। उनके निधन के बाद गांव की युवा पीढ़ी ने इस अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। इस तरह निर्बाध रूप से यह कार्यक्रम निरंतर आयोजित होता आ रहा है। आज रविवार 9 नवम्बर को यह कार्यक्रम धूमधाम के साथ आयोजित हुआ। दूरदराज से आए 40 से अधिक पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेच दिखा दर्शकों को मुग्ध कर दिया...
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वाराणसी ने बाजी मारी,172 अंकों के ओवरऑल चैंपियनशिप सहित शीर्ष स्थान पर

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वाराणसी ने बाजी मारी,172 अंकों के ओवरऑल चैंपियनशिप सहित शीर्ष स्थान पर

खेल-जगत
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वाराणसी ने बाजी मारी,172 अंकों के ओवरऑल चैंपियनशिप सहित शीर्ष स्थान पर प्रयागराज। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में सोमवार को 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पांचवे और अंतिम दिन प्रतियोगिता का समापन हो गया मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी का का स्वागत बुके भेंट कर संयुक्त शिक्षा निदेशक आर एन विश्वकर्मा ने किया वहीं जिला विद्यालय पीएन सिंह ने प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने विजेता खिलाड़ियों व विजेता मंडल को पुरस्कृत किया इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में बोर्ड सचिव भगवती सिंह मौजूद रहे । पुरस्कार वितरण से पूर्व मुख्य अतिथि गणेश केसरवानी ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले 5 दिनों से इस खेल प्रतियोगिता में जिन लोगों ने आय...
अंतर-संस्थागत सांस्कृतिक एवं खेल उत्सव, अल्फ्रेस्को 2025 का हुआ भव्य समापन

अंतर-संस्थागत सांस्कृतिक एवं खेल उत्सव, अल्फ्रेस्को 2025 का हुआ भव्य समापन

खेल-जगत
अंतर-संस्थागत सांस्कृतिक एवं खेल उत्सव, अल्फ्रेस्को 2025 का हुआ भव्य समापन   उजाला शिखर प्रयागराज अंतर-संस्थागत सांस्कृतिक एवं खेल उत्सव, अल्फ्रेस्को 2025 का समापन समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार देर शाम संपन्न हुआ। इस वर्ष, प्रतिष्ठित 'अलफेरको २०२५ चौंपियनशिप ट्रॉफी' तीन स्कूलों, बॉयज हाई स्कूल (बीएचएस) एवं कॉलेज, बिशप्स को-एड स्कूल, उंद्री, पुणे और गर्ल्स हाई स्कूल (जीएबएस) एवं कॉलेज, ने साझा की। उन्होंने तीन दिवसीय मेगा फेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। मेगा फेस्ट के स्टार परफार्मर बीएचएस कॉलेज के कैप्टन श्रेयांश विनय थे। इस मेगा फेस्ट में प्रयागराज और बाहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के बारह सी बच्चों ने भाग लिया। माननीय डॉ. न्यायमूर्ति गौतम चौधरी मुख्य अतिथि थे। आगमन पर, प्रथानाचार्य, श्री डी. ए. ल्यूक ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। बिशप्स को-...
खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रनिर्माण की भावना का प्रतीक हैः नन्दी

खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रनिर्माण की भावना का प्रतीक हैः नन्दी

खेल-जगत
खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रनिर्माण की भावना का प्रतीक हैः नन्दी   युवाओं के लिए शिक्षा जितना अनिवार्य है, शारीरिक गतिविधियां भी उतनी ही आवश्यक हैं:नन्दी* *राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2025 एथलेटिक्स में भारत का भविष्य तलाशने का एक बड़ा मंच है* *औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने पांच दिवसीय 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय (बालक- बालिका) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया उद्घाटन* मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में गुरूवार से शुरू हुए पांच दिवसीय 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय (बालक- बालिका) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रनिर्माण की भावना का प्रतीक ह...
× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें