सज-धज और धूमधाम के साथ निकली श्री राम बारात आस्था का उमड़ा जन सैलाब
*राम नाम की महिमा अपरम्पार जो लेता है एक बार राम का नाम उनका होता बेड़ा पार*
*शीश झुकाओ राम गुण गाओ बोले विष्णु के अवतारी राम जी की निकली सवारी राम जी की लीला है न्यारी*

प्रयागराज श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी की परम्परागत रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात भव्य तरीके के साथ निकाली गई विधि विधान पूजन के बाद बरात रवाना हुई बारात में दूल्हा बने भगवान श्री राम ,लक्ष्मण, भरत,शत्रुघ्न ,राजा दशरथ कई दर्जन रोड लाइट डीजे ढोल ताशा पार्टी पंजाबी बैंड झांकियां और हजारों राम भक्त बारात में शामिल हुए हनुमान जी बारात की अगुवाई कर रहे थे डीजे पर बज रहे भजन बजाए जा तू प्यारे हनुमान चुटकी पर अपनी अदाओं से सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। बारात काफी लंबी थी पहेला छोर जॉनसेन गंज पर दूसरा रानी मंडी में था पूरे रास्ते भगवान श्री राम पर फूलों की वर्षा होती रही और कमेटी के सदस्यों को जलपान करा कर स्वागत किया गया भगवान श्री राम का दर्शन पाकर सभी भक्त अपने को भाग्यशाली मान रहे थे जय श्री राम जय जय राम का जयकारे लगा रहे थे हाथ जोड़कर चरण स्पर्श करके दर्शन कर रहे थे गगन भेदी जय श्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा देर रात राम बारात रामलीला मैदान पहुंची वहां पर राम सीता विवाह का मंचन हुआ।
कोतवाली की पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगी हुई थी एसीपी निकिता श्रीवास्तव व कोतवाली इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह अपनी टीम के साथ राम बारात के पूरे रास्ते सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे। सिविल डिफेंस के लोग पुलिस का सहयोग कर रहे थे।
मोहन जी टंडन, राजेश मल्होत्रा, राकेश मल्होत्रा,राम जी केसरवानी, अमिताभ टंडन,संदीप गुप्ता,राजू कृष्ण श्रीवास्तव, पंडित दिगंबर नाथ त्रिपाठी, साहिल अरोरा पार्षद,व्यापारी नेता अभय केसरवानी, सुशांत केसरवानी, अनूप वर्मा, अनूप केसरवानी विजय चौरसिया,,मोहम्मद आमिर ,शगुन भैया ,हजारों राम भक्त शामिल हुए।

