अग्रसेन दीपावली मेले में सम्मान, प्रतिभा, संगीत और रक्तदान का संगम
अग्रसेन दीपावली मेले में सम्मान, प्रतिभा, संगीत और रक्तदान का संगम
जयंती संयोजक सीए विनय गोयल ने कहा— सामाजिक एकता, संस्कार, प्रतिभा प्रोत्साहन और जनसेवा को समर्पित रहा अग्रसेन दीपावली मेला
प्रयागराज, 24 अक्टूबर। श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज की ओर से रॉयल गार्डन, प्रयागराज में आयोजित अग्रसेन दीपावली मेले में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसेवा से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जयंती संयोजक सीए विनय गोयल ने कहा कि अग्रसेन दीपावली मेला समाज की एकता, पारिवारिक संस्कारों, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और मानव सेवा की भावना को समर्पित है। ऐसे आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने के साथ वरिष्ठजनों के अनुभवों का सम्मान करने, बच्चों एवं युवाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रेरित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा ...






