Monday, March 2Ujala LIve News
Shadow

नेशनल होम्योपैथी समिट-2026: अंबेडकर नगर में आयुष विधा के विस्तार पर मंथन, 120 चिकित्सकों ने ली सदस्यता

नेशनल होम्योपैथी समिट-2026: अंबेडकर नगर में आयुष विधा के विस्तार पर मंथन, 120 चिकित्सकों ने ली सदस्यता

अकबरपुर, अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश)।

अकबरपुर स्थित होटल वैभव रेजीडेंसी में ‘नेशनल होम्योपैथी समिट-2026’ का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस शिखर सम्मेलन का आयोजन संजीवनी वेलफेयर सोसाइटी, प्रयागराज द्वारा किया गया, जिसमें घई होमियो रेमेडीज (GHR), जबलपुर ने इवेंट पार्टनर के रूप में सहयोग किया ।

दीप प्रज्वलन एवं मुख्य अतिथि
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ० राम जी गुप्ता (पूर्व जिला होमियोपैथी अधिकारी) एवं संस्था के परियोजना निदेशक व सचिव श्री श्रवण शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । मंच का कुशल संचालन संजीवनी वेलफेयर सोसाइटी के पूर्व परियोजना समन्वयक डॉ० पंकज कुमार द्वारा किया गया।

मिशन हेल्दी इंडिया: आयुष का विस्तार
अपने संबोधन में श्री श्रवण शुक्ला ने संस्था की ‘मिशन हेल्दी इंडिया’ परियोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि
यह परियोजना वर्तमान में देश के 17 राज्यों में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।

वर्तमान में देश भर में 47 आयुष केंद्र अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

आगामी मार्च 2026 के अंत तक 112 और नए केंद्र खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

श्री शुक्ला ने सभी आयुष चिकित्सकों से इस मिशन से जुड़कर आयुष विधा के प्रचार-प्रसार में सहयोग का आह्वान किया। इस अपील पर सहमति जताते हुए कार्यक्रम में उपस्थित 120 होम्योपैथिक चिकित्सकों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की।

गणमान्य चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति
सम्मेलन में परियोजना समन्वयक श्री आशीष हेमकर के साथ प्रमुख चिकित्सक डॉ० आर० के० श्रीवास्तव, डॉ० राहुल श्रीवास्तव, डॉ० आर० के० सहाय, डॉ० अनिल यादव, डॉ० मनीष अग्रहरी, डॉ० मुकेश मिश्रा एवं डॉ० सोनी बंधु उपस्थित रहे। जिले के लगभग 150 चिकित्सकों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।

सराहनीय योगदान एवं समापन
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ० पीयूष साहू एवं संस्था के बारियावां केंद्र प्रभारी श्री अनिमेष सिंह का विशेष योगदान रहा। शाम 5:00 बजे ‘वेलकम टी’ से शुरू हुआ यह कार्यक्रम परिचय सत्र और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद रात्रि 8:00 बजे भव्य गाला डिनर के साथ संपन्न हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *