Wednesday, September 16Ujala LIve News
Shadow

शिक्षा

हिंदी दिवस के अवसर पर रोटरी वाग्मिता प्रतियोगिता का सफल आयोजन

हिंदी दिवस के अवसर पर रोटरी वाग्मिता प्रतियोगिता का सफल आयोजन

शिक्षा
हिंदी दिवस के अवसर पर रोटरी वाग्मिता प्रतियोगिता का सफल आयोजन प्रयागराज। हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति विकसित करने के उद्देश्य से रोटरी इलाहाबाद अरिहंत के आतिथ्य में प्रयागराज मंडल के विभिन्न रोटरी क्लबों के संयुक्त तत्वाधान में गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल, शांतिपुरम, प्रयागराज में वाग्मिता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय “क्या तकनीकी युग में हिंदी, अंग्रेज़ी का मुकाबला कर सकती है?” रखा गया। विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव, समन्वयक, गाँधी विचार एवं बौद्ध शांति अध्ययन केन्द्र, इलाहाबाद विश्वविद्यालय रहे। ...
25 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, नवाचार और रोजगारपरक शिक्षा का पर्याय बना टीएमयू

25 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, नवाचार और रोजगारपरक शिक्षा का पर्याय बना टीएमयू

शिक्षा
25 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, नवाचार और रोजगारपरक शिक्षा का पर्याय बना टीएमयू   एक कॉलेज से शुरू हुई यात्रा ने 16 हजार से अधिक स्टुडेंट्स वाली यूनिवर्सिटी का रूप लिया, 14 सितंबर को 26वें वर्ष में मंगल प्रवेश वर्ष 2001 में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तीर्थंकर महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (टीएमआईएमटी) कॉलेज से शुरू हुई तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू),मुरादाबाद की शैक्षणिक यात्रा 14 सितंबर 2026 को अपने 25 वर्ष पूर्ण कर 26वें वर्ष में मंगल प्रवेश कर रही है। ढाई दशक की यह यात्रा केवल संस्थागत विस्तार की कहानी नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, नवाचार, कौशल विकास, रोजगार, खेल, सामाजिक उत्तरदायित्व और वैश्विक शैक्षणिक सहयोग के क्षेत्र में निरंतर उपलब्धियों की यात्रा रही है। करीब 130 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विस्तृत हरे-भरे परिसर में आज देश के लगभग सभी प्रमुख ...
साहित्य और इतिहास का अंतर्संबंध ‘ विषय पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन

साहित्य और इतिहास का अंतर्संबंध ‘ विषय पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन

शिक्षा
साहित्य और इतिहास का अंतर्संबंध ' विषय पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन प्रयागराज हिन्दी दिवस एवं राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर हिंदी विभाग तथा मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 'साहित्य और इतिहास का अंतर्संबंध ' विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। अतिथि वक्ता साहित्य एवं इतिहास के युवा अध्येता, जानेमाने आलोचक क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के इतिहास विभाग में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ. रमा शंकर सिंह थे। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि इतिहास और साहित्य का संबंध अन्योन्याश्रित है। साहित्य इतिहास लेखन को प्रभावित करता है। अवश्वघोष ने बुद्धचरित की रचना की जिसका प्रभाव न सिर्फ़ इतिहास पर बल्कि स्थापत्य, चित्रकारी और मूर्तिकला पर भी पड़ा। राजा महाराजाओं का जीवन चरित पौराणिक चरित्रों के आधार पर गढ़ा गया। इतिहासकार जब जब फंसता है तो साहित्य से दृ...

रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के अंतर्गत 40000 स्कूटी खरीदेगा उच्च शिक्षा विभाग

शिक्षा
रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के अंतर्गत 40000 स्कूटी खरीदेगा उच्च शिक्षा विभाग प्रयागराज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को स्कूटी उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा 40,000 स्कूटियों के क्रय हेतु GeM पोर्टल पर Bid No. GEM/2026/B/8020766 दिनांक 11.09.2026 को प्रकाशित की गई है। उक्त निविदा में Two Wheeler - Motorcycle , Scooter and Moped (V2) श्रेणी के अंतर्गत कुल 40,000 स्कूटियों का क्रय प्रस्तावित है। निविदा का अनुमानित मूल्य ₹320 करोड़ है। निविदा में स्कूटी की आवश्यक तकनीकी विशिष्टताएं जेम पोर्टल पर प्रदर्शित बिड में उपलब्ध है।इच्छुक एवं पात्र वाहन निर्माता GeM पोर्टल पर प्रकाशित निविदा की समस्त शर्तों एवं तकनीकी विशिष्टताओं का अवलोकन करते हुए नियमानुसार प्रतिभाग कर सकते हैं। निविदा की अंत...
प्रयागराज की प्रगति शुक्ला को हिन्दी विषय पर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से मिली डॉक्टर की उपाधि

प्रयागराज की प्रगति शुक्ला को हिन्दी विषय पर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से मिली डॉक्टर की उपाधि

शिक्षा
प्रयागराज की प्रगति शुक्ला को हिन्दी विषय पर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से मिली डॉक्टर की उपाधि प्रयागराज हिन्दी विषय में शोधार्थी प्रयागराज की प्रगति शुक्ला को (भक्तिकालीन संत कविता मे संगीत तत्व और उसकी लोक व्याप्ति : कबीर के विशेष सन्दर्भ) विषय पर शोध उपाधि हिन्दी विभाग के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना द्वारा प्रदान की गई | इन्होंने अपनी पीएचडी शोध निर्देशिका प्रो. छाया सिन्हा (हिन्दी- पूर्व विभागाध्यक्ष/संकाय प्रमुख पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना) और सह निर्देशिका प्रो. रीता दास (संगीत- विभागाध्यक्ष जे. डी. ओमेंस कॉलेज पटना) के मार्गदर्शन में पूर्ण किया है l इस दौरान प्रगति शुक्ला ने कहा कि इस उपलब्धि को लेकर पति डॉ. सुरेन्द्र कुमार (सह- आचार्य गायन, संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज), विशेष योगदान रहा है इस अवसर पर शोध मौखिकी परीक्षा में वाह्य विषय वि...
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. अनंत सिंह जेलियाँग को मिला ‘नेशन बिल्डर अवॉर्ड’*

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. अनंत सिंह जेलियाँग को मिला ‘नेशन बिल्डर अवॉर्ड’*

शिक्षा
*शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. अनंत सिंह जेलियाँग को मिला ‘नेशन बिल्डर अवॉर्ड’* प्रयागराज। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सीएमपी पीजी कॉलेज, प्रयागराज के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. अनंत सिंह जैलियांग को रोटरी इलाहाबाद साउथ की ओर से प्रतिष्ठित ‘नेशन बिल्डर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3120 के सत्र 2026-27 के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। डॉ. अनंत सिंह जैलियांग समाजशास्त्र के शिक्षक एवं शिक्षाविद के रूप में लंबे समय से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अध्यापन के साथ वे विद्यार्थियों में सामाजिक समझ, तार्किक दृष्टिकोण, संवेदनशीलता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने पर विशेष जोर देते हैं। समाजशास्त्र जैसे विषय को वे केवल अकादमिक अध्ययन तक सीमित न रखते...
151 उत्कृष्ट TET उत्तीर्ण शिक्षकों का हुआ सम्मान  शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षक हितों पर हुआ मंथन

151 उत्कृष्ट TET उत्तीर्ण शिक्षकों का हुआ सम्मान शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षक हितों पर हुआ मंथन

शिक्षा
151 उत्कृष्ट TET उत्तीर्ण शिक्षकों का हुआ सम्मान शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षक हितों पर हुआ मंथन उजाला शिखर जसरा, प्रयागराज। शिक्षक दिवस के अवसर पर वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन जसरा स्थित रस्तोगी नर्सिंग होम के कॉमन हॉल में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों की भूमिका, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तथा शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वाचस्पति रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. डीके सिंह, वैचारिक शिक्षक संघ की संरक्षक श्रीमती सुनीता सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रांतीय महामंत्री दिनेश वर्मा तथा अपना दल एस यमुनापार के जिलाध्यक्ष राम मनोहर लाल मौजूद रहे। समारोह के दौ...
शिक्षक दिवस पर अटल आवासीय विद्यालय में सम्मान समारोह  शिक्षकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

शिक्षक दिवस पर अटल आवासीय विद्यालय में सम्मान समारोह शिक्षकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

शिक्षा
शिक्षक दिवस पर अटल आवासीय विद्यालय में सम्मान समारोह शिक्षकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह उजाला शिखर कोरांव, प्रयागराज। शिक्षक दिवस के अवसर पर कोरांव विधानसभा क्षेत्र के बेलहट स्थित अटल आवासीय विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने सहभागिता करते हुए विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के माध्यम से संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक तैयार करने में शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक...
कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ सेमिनार,AI से दिखाया भविष्य का रास्ता

कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ सेमिनार,AI से दिखाया भविष्य का रास्ता

शिक्षा
  कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ सेमिनार,AI से दिखाया भविष्य का रास्ता  ठा0 हर नारायण सिंह डिग्री काॅलेज, करैलाबाग, प्रयागराज व प्रज्ञा प्रवाह के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक ‘‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता का शिक्षा, समाज और राजनीति पर प्रभाव’’ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री देवेन्द्र सिंह चन्देल (प्रबन्धक), डाॅ0 उदय प्रताप सिंह (निदेशक), इं0 विनय प्रताप सिंह (उपनिदेशक), श्री गोविन्द बिहारी मिश्रा (समिति के अध्यक्ष)। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो0 योगेन्द्र प्रताप सिंह (निदेशक-पं0 गोविन्द वल्लभ पन्त सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान, झंूसी, प्रयागराज) ने AI के विषय में शिक्षार्थियों का ज्ञानवर्धन करते हुए बताया कि AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधुनिक समाज को अपने अनुसार संचालित कर रहा है। यदि इसी तरह AI का अनुकरण किया गया तो भविष्य में मानव का सृ...
आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के संस्कृत विभाग में व्याख्यान हुआ आयोजित

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के संस्कृत विभाग में व्याख्यान हुआ आयोजित

शिक्षा
आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के संस्कृत विभाग में व्याख्यान हुआ आयोजित प्रयागराज आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के संस्कृत विभाग में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्कृत विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. निरूपमा त्रिपाठी रहीं । इन्होंने मुख्य वक्तय में कहा कि उत्तररामचरित में लोकाराधन ही श्रीराम का मूल है । इन्होंने कहा कि इसीलिए करुण रसप्रधान होते हुए भी उत्तररामचारित सुखान्त नाटक है । शासी निकाय के अध्यक्ष श्री पंकज जायसवाल जी ने कहा कि व्यक्ति को राम के समान आचरण करना चाहिए न कि रावण के समान । तभी नैतिक समाज की स्थापना सम्भव हो सकती है। कॉलेज की प्राचार्या ने अतिथियों का स्वागत किया एवं विषय को उपस्थापित किया । कार्यक्रम को कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर डॉ. रंजना त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुए कहा की आज समाज में परिवार को बनाए रखने के लिए राम कथा से अनुपम...