Wednesday, April 22Ujala LIve News
Shadow

स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया गया

स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया गया

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के कीडगंज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिवस के प्रथम सत्र में योग प्रशिक्षक श्री के. के. शर्मा द्वारा स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया गया। तत्पश्चात बौद्धिक सत्र में डिजिटल साक्षरता: वरदान या अभिशाप विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डा. अवनीश वर्मा एवं डा. नमित कुमार सिंह निभाई । स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया । अंतिम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मालती एवं NSS के प्रभारी प्रो अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में जन जागरुकता और सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया । स्वयंसेवकों ने मलिन बस्ती का सर्वेक्षण भी किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभात रंजन सिंह ने प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *