Tuesday, October 27Ujala LIve News
Shadow

रेलवे की यात्री बीमा सुरक्षा योजना 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख तक का सुरक्षा कवर

रेलवे की यात्री बीमा सुरक्षा योजना

45 पैसे में मिलेगा 10 लाख तक का सुरक्षा कवर
मुंबई श्रीकेश चौबे- रेलवे ने आरक्षण खिड़की से टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा शुरू कर दी है, जिसके तहत मात्र 45 पैसे के मामूली खर्च में 10 लाख तक का सुरक्षा कवर मिलेगा. काउंटर टिकटों पर भी लागू की जा

रही यह ऐच्छिक बीमा योजना 27 अक्टूबर से प्रभावी होगी, जिसका लाभ उठाने के लिए यात्रियों को आरक्षण फॉर्म में सही मोबाइल नंबर दर्ज करना और टिकट का डिजिटल भुगतान करना अनिवार्य रहेगा. इस योजना के तहत किसी अप्रिय रेल दुर्घटना में यात्री की मौत होने या पूर्ण

स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में 10 लाख रुपए का क्लेम दिया जाएगा. आशिक स्थायी दिव्यांगता पर 7.50 लाख रुपए, अस्पताल में इलाज के खर्च के लिए 2 लाख रुपए और शव को गंतव्य तक ले जाने के लिए 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *