अंडर-23 मंडलीय चयन में अनियमितता के आरोप, प्रतिभावान खिलाड़ियों को नजरअंदाज करने का आरोप
अंडर-23 मंडलीय चयन में अनियमितता के आरोप,
प्रतिभावान खिलाड़ियों को नजरअंदाज करने का आरोप
2025-26 की अंडर-14 लीग में विवादित मैच को लेकर भी एसोसिएशन की कार्यप्रणाली पर सवाल
प्रयागराज। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-23 मंडलीय टीम के चयन को लेकर क्रिकेट क्लबों और एकेडमियों में असंतोष सामने आया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को भेजी गई मंडल स्तर के चयनित खिलाड़ियों की सूची में कई ऐसे प्रतिभावान क्रिकेटरों के नाम नहीं हैं, जो अपने प्रदर्शन के कारण लगातार चर्चा में रहे हैं।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कुछ खिलाड़ियों को चयन में नजरअंदाज किए जाने से क्लबों और एकेडमी संचालकों में रोष है। विज्ञप्ति में यह भी दावा किया गया है कि एक ऐसे खिलाड़ी को चयन से बाहर रखा गया, जो पिछले वर्ष बीसीसीआई की अंडर-23 ट्...









