दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज द्वारा दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 17 एवं 18 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है इस प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ थॉमस अब्राहम (शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष) द्वारा विधिवत् किया गया
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 8 टीमों ने एवं महिला वर्ग में 4 टीमों ने प्रतिभाग किया
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आशीष कनौजिया,अरुण प्रताप सिंह , ईशान गिरि एवं आदर्श ने निभाई
प्रतियोगिता में बी. ए. एवं बी. सी. ए. की टीमों ने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया
पुरुष वर्ग में खेले गये आज के मैचों का परिणाम इस प्रकार हैं
मैच नं 1- बी.सी.ए एवं एन.सी.सी (आर्मी) के मध्य खेला गया जिसमें बी सी ए ने आर्मी की टीम को 15 -11, 15 – 05 से हराया मैच नं 2 – बी.ए. (तृतीय वर्ष) एवं एन.सी.सी (नेवी) के मध्य खेला गया जिसमें बी. ए. ने नेवी की टीम को 15 -08, 15 – 06 से हराया मैच नं 3 – शारीरीक शिक्षा प्रथम वर्ष एवं शारीरिक शिक्षा तृतीय वर्ष की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें शारीरिक शिक्षा प्रथम वर्ष की टीम ने तृतीय वर्ष की टीम को 15 -07, 15 – 12 से हराया , मैच नं 4 – बी.ए. (प्रथम वर्ष) एवं बी कॉम के मध्य खेला गया जिसमें बी कॉम ने बी ए प्रथम वर्ष की टीम को 15 -07, 15 – 13 से हराया
प्रथम सेमी फाइनल मैच शारीरिक शिक्षा प्रथम वर्ष एवं बी सी ए के मध्य खेला गया जिसमें बी सी ए की टीम ने प्रथम वर्ष की टीम को 15 -12,15-06 से हराया , द्वितीय सेमी फाइनल मैच बी ए तृतीय वर्ष एवं बी कॉम के मध्य खेला गया जिसमें बी. ए. तृतीय वर्ष की टीम ने बी कॉम की टीम को 15 -06,15-08 से हरा कर दोनों टीमों ने क्रमशः फाइनल में जगह बनाई।
