उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राजकीय उद्यान अलीगंज का किया निरीक्षण
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राजकीय उद्यान अलीगंज का किया निरीक्षण
प्रदेश सरकार नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त हरित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है
वाकिंग ट्रैक, लाइट एवं फूलों की क्यारियों को बेहतर बनाने के निर्देश
गर्मी के दृष्टिगत पार्क समय, गज़ीबो एवं वाटर कूलर की व्यवस्था होगी
लखनऊ, 11 मई 2026
प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को राजकीय शीतगृह परिसर उद्यान अलीगंज, लखनऊ का निरीक्षण कर पार्क में आमजन की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पार्क की साफ-सफाई, हरियाली, प्रकाश व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया तथा कहा कि पार्क को ऐसा विकसित किया जाए जिससे नागरिकों ...









