Sunday, September 13Ujala LIve News
Shadow

विशेष

सेवा परमो धर्मा  मानव सेवा ही भह्मा सेवा है।

सेवा परमो धर्मा मानव सेवा ही भह्मा सेवा है।

विशेष
सेवा परमो धर्मा मानव सेवा ही भह्मा सेवा है। प्रयागराज ।शिक्षण सबसे महान और सभी व्यवसायों की जननी है। शिक्षण करुणा और सहानुभूति पैदा करता है और शिक्षक समाज को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश ने लोगों के लिए कई अप्रत्याशित मुश्किलें खड़ी कर दी हैं और इनमें से एक बड़ी समस्या शहर के विभिन्न इलाकों में जलजमाव (पानी भरने) के कारण होने वाली परेशानियां थीं। कई झुग्गी-झोपड़ी वाले बेघर हो गए। लोगों तक पहुँचते हुए, सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों ने कम भाग्यशाली (ज़रूरतमंद) लोगों को एक सप्ताह का राशन देकर मदद का हाथ बढ़ाया। वे गऊघाट के पास यमुना नदी के किनारों पर और अशोक नगर के राहत शिविर में गए और मुफ्त राशन के पैकेट वितरित किए, जिसमें आटा, दाल, चावल, नमक, मसाला, बिस्कुट, मैगी, मच्छर भगाने वाली दवा (मॉस्किटो रिपेलेंट),...

पत्रकार आरव भारद्वाज के बाबा को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने दी श्रद्धांजलि

विशेष
पत्रकार आरव भारद्वाज के बाबा को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने दी श्रद्धांजलि ऑनलाइन शोकसभा में दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की गई प्रार्थना   प्रयागराज। वरिष्ठ पत्रकार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के सह कोषाध्यक्ष आरव भारद्वाज के पूज्य बाबा स्वर्गीय राधे कृष्ण पांडे के निधन पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब की ओर से शुक्रवार की शाम ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखा और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इससे पूर्व जैसे ही स्वर्गीय राधे कृष्ण पांडे के निधन का समाचार मिला, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब से जुड़े व अनेक पत्रकार उनके निवास स्थान पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ...
हिन्दुस्तानी एकेडेमी के तत्वावधान  गाँधी सभागार में डाॅ उदयनारायण तिवारी स्मृति व्याख्यानमाला

हिन्दुस्तानी एकेडेमी के तत्वावधान गाँधी सभागार में डाॅ उदयनारायण तिवारी स्मृति व्याख्यानमाला

विशेष
हिन्दुस्तानी एकेडेमी के तत्वावधान  गाँधी सभागार में डाॅ उदयनारायण तिवारी स्मृति व्याख्यानमाला हिन्दुस्तानी एकेडेमी के तत्वावधान  गाँधी सभागार में डाॅ उदयनारायण तिवारी स्मृति व्याख्यानमाला के अन्तर्गत ‘भाषा विज्ञान वर्तमान स्वरूप चुनौतियां और भविष्य’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती जी की प्रतिमा एवं डाॅ उदयनारायण तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में एकेडेमी की कोषाध्यक्ष पायल सिंह ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और शाॅल देकर किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत करते हुए पायल सिंह ने कहा कि डाॅ उदयनारायण तिवारी का भाषा-विज्ञान के क्षेत्र मे विशेष योगदान था उनकी स्मृति में हिन्दुस्तानी एकेडेमी प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को ‘डाॅ उदयनारायण तिवारी स्मृति व्याख्यानमाला का आयो...
जगत के नाथ को लगा 56 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग

जगत के नाथ को लगा 56 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग

विशेष
*जगत के नाथ को लगा 56 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग* *भगवान जगन्नाथ जी भक्तों को दिए तिरुपति बालाजी के स्वरूप का दर्शन श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित रथ यात्रा महोत्सव के अंतर्गत भगवान जगन्नाथ जी का दिव्य श्रृंगार दर्शन और 56 महाभोग प्रसाद का वितरण का आयोजन प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर काशी राज नगर कटघर प्रयागराज में आयोजित किया गया इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने विधिवत पूजन अर्चन कर भगवान जगन्नाथ जी को 56 प्रकार के व्यंजनों से महाभोग लगाया। तत्पश्चात भगवान जगन्नाथ जी की महाआरती मंत्री गगन दास गुप्ता उपाध्यक्ष दाऊ दयाल गुप्ता अमर रस्तोगी, राजेश केसरवानी, कन्हैया लाल गुप्ता, त्रिलोकी केसरवानी, पप्पू कलश,शशिकांत जायसवाल पूनम गुप्ता,पप्पू, विजय वैश्य, उमेश चंद्र जायसवाल,अजय अग्रहरि आदि ने आरती उतार कर महाभोग प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। रथयात्रा...
डॉक्टर्स डे विशेष  देश के चिकित्सकों को समर्पित है 1 जुलाई का दिन

डॉक्टर्स डे विशेष देश के चिकित्सकों को समर्पित है 1 जुलाई का दिन

विशेष
  *कमला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान* *सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदना के प्रति आभार व्यक्त* प्रयागराज राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर कमला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में चिकित्सकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन एवं कर्मचारियों द्वारा सभी डॉक्टरों को उनके उत्कृष्ट योगदान, सेवा भावना एवं मरीजों के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद अस्पताल के सभी विभागों के डॉक्टरों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। *डॉक्टर केवल इलाज नहीं, उम्मीद और विश्वास भी देते हैं।* कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर केवल इलाज नहीं करते, बल्कि कठिन परिस्थितियों में मरीजों और उनके परि...
भारतीय ज्ञान परम्परा और लोक साहित्य विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

भारतीय ज्ञान परम्परा और लोक साहित्य विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

विशेष
भारतीय ज्ञान परम्परा और लोक साहित्य विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ०प्र०, प्रयागराज के तत्वावधान में ‘भारतीय ज्ञान परम्परा और लोक साहित्य’ विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हिन्दुस्तानी एकेडेमी के गांधाी सभागार में दो सत्रों में किया गया। सर्वप्रथम एकेडेमी परिसर में स्थापित पं0 बालकृष्ण भट्ट, राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन एवं सुभद्रा कुमारी चैहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम सत्र के प्रारम्भ में एकेडेमी की कोषाध्यक्ष पायल सिंह ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और शाॅल देकर किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत करते हुए पायल सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा जो कि ऋषियें, मुनियों के द्वारा वेदों उपन...
हज़रत ख्वाजा जिया उद्दीन चिश्ती उर्फ बहाल हुसैन शाह का सालाना उर्स अकीदत के साथ सम्पन्न

हज़रत ख्वाजा जिया उद्दीन चिश्ती उर्फ बहाल हुसैन शाह का सालाना उर्स अकीदत के साथ सम्पन्न

विशेष
हज़रत ख्वाजा जिया उद्दीन चिश्ती उर्फ बहाल हुसैन शाह का सालाना उर्स अकीदत के साथ सम्पन्न कुरानखानी, चादरपोशी, फातिहा और महफिले समा में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ प्रयागराज। चौक कोतवाली परिसर स्थित दरगाह दरगाह हज़रत ख्वाजा जिया उद्दीन चिश्ती उर्फ बहाल हुसैन शाह का सालाना उर्स सोमवार को अकीदत व एहतराम के साथ सम्पन्न हो गया। सुबह नमाज़-ए-फज़र के बाद कुरानखानी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद प्रातः गुस्ल व चादरपोशी की रस्म अदा की गई। नमाज़-ए-मग़रिब के बाद फातिहा पढ़ी गई, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और देश में भाईचारे की दुआएं मांगी गईं। दरगाह परिसर में देर रात तक महफिले समा का आयोजन हुआ। कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर ऐसा समा बांधा कि वहां मौजूद अकीदतमंद मग्न हो गए और पूरा माहौल रूहानियत से भर उठा। उर्स की सभी रस्में अल्हाज़ हकीम रिजवान हामिद सफ़वी सज्जादानशीन दरबारे सफ़वी की ...
दोस्त की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा कर,जगह जगह ढूंढ़ रहा है अरविन्द

दोस्त की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा कर,जगह जगह ढूंढ़ रहा है अरविन्द

विशेष
  दोस्त की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा कर,जगह जगह ढूंढ़ रहा है अरविन्द प्रयागराज दोस्त के अचानक प्रयागराज जंक्शन स्टेशन से गायब हो जाने के बाद अरविन्द विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष पुत्र राम स्वरूप विश्वकर्मा निवासी ग्राम मवइधाम थाना बेनकी जिला फतेहपुर परेशान हो गया.अपने मित्र के जे कबीन जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है कबीन के पिता जयराम निवासी ग्राम मूसर कुट्टई जिला- नामकल, तमिलनाडु का निवासी है, वो मानसिक रूप थोड़ा कमजोर है,उसके साथ माघ मेला घूमने आया था, दिनांक 21.01.2026 से प्रयागराज स्टेशन से मेरा मित्र कहीं गुम हो गया जो कि काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका बहुत खोज बीन के बाद जब कबीन नहीं मिला तो अरविन्द ने पुलिस को सूचना दी है,शाहगंज पुलिस ने कबीन की गुमशुदगी का पोस्टर जारी किया है. अरविन्द का कहना है की जो कोई भी कबीन का पता बताएगा उसे उचित ईनाम दिया जाएगा....
आयकर जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

आयकर जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

विशेष
आयकर जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन प्रयागराज केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के द्वारा मजहर अकरम, आयकर आयुक्त (छूट), लखनऊ के निर्देशन तथा अपर आयकर आयुक्त (छूट), लखनऊ डॉ. प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में आयकर अधिकारी (छूट), इलाहाबाद देवेश कुमार सिंह के द्वारा आयकर जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन संगम नगरी प्रयागराज में किया गया। इस कार्यक्रम में मिर्जापुर, सोनभद्र, फतेहपुर, कौशांबी तथा इलाहाबाद के ट्रस्ट व सोसायटी संचालको तथा सी.ए. एसोसिएशन, इलाहाबाद एवं बार एसोसिएशन, इलाहाबाद ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में नये आयकर अधिनियम 2025 से संबंधित जानकारी साझा की गयी । देश में 01 अप्रैल 2026 से नया आयकर अधिनियम प्रभावी होने जा रहा है। यह पुराने आयकर अधिनियम, 1961 की जगह लेगा। नए आयकर अधिनियम, 2025 में आयकर (छूट) प्राप्त कर रहे गैर लाभकारी स...
वरिष्ठ समाजसेवी ऋषि अग्रवाल को वर्ल्ड कल्चर एंड एनवायरमेंट प्रोटेक्शन कमीशन के द्वारा मिला सम्मान

वरिष्ठ समाजसेवी ऋषि अग्रवाल को वर्ल्ड कल्चर एंड एनवायरमेंट प्रोटेक्शन कमीशन के द्वारा मिला सम्मान

विशेष
वरिष्ठ समाजसेवी ऋषि अग्रवाल को वर्ल्ड कल्चर एंड एनवायरमेंट प्रोटेक्शन कमीशन के द्वारा मिला सम्मान प्रयागराज. प्रयागराज के वरिष्ठ समाजसेवी ऋषि अग्रवाल को वर्ल्ड कल्चर एंड एनवायरमेंट प्रोटेक्शन कमीशन द्वारा शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है, जो उनके दशकों के अथक प्रयासों का परिणाम है। यह सम्मान उन्हें द कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली में लोकसभा स्पीकर के सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में दिया गया, जहां देश के प्रमुख व्यक्तियों ने उनकी सराहना की। श्री अग्रवाल को इससे पहले भी समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए 43 बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान दिया जा चुका है, जो उनकी अद्वितीय सेवाओं का प्रमाण है। श्री अग्रवाल ने बताया कि वह पिछले 17 सालों से समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और राष्ट्रीय स्तर के कई सामाजिक संगठन...