त्रिदिवसीय त्रिवेणिका संस्कृत समारोह का सी एम पी महाविद्यालय में हुआ समापन

‘त्रिदिवसीय त्रिवेणिका संस्कृत समारोह का सी एम पी महाविद्यालय में समापन कार्यक्रम हुआ। आज गीता पर आधारित सलाका परीक्षा तथा समूह गीत प्रतियोगिता आयोजित की गईं। समूह गीत प्रतियोगिता में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने प्रथम, सी एम पी महाविद्यालय ने द्वितीय तथा जगत तारन महिला महाविद्यालय एवं ई सी सी कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गीता आधारित सलाका परीक्षा में ईश्वर शरण महाविद्यालय की श्रेया वर्मा ने प्रथम, प्रतीक्षा यादव तथा ओम शुक्ला ने द्वितीय, नित्या सिंह तथा प्रियांशु पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्नातक और परास्नातक स्तर के शास्त्रार्थ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ‘त्रिवेणिका गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो. मनोज कुमार मिश्र ने प्रतिभागियों का समलंकरण एवं उत्साहवर्धन किया और शास्त्रार्थ के निर्धारित विषय पर अपने संबोधन से विद्यार्थियों को लाभान्वित किया। आज की प्रतियोगिताओं का निर्णय डॉ एकात्म देव, डॉ अश्वनी देवी, डॉ अंशु सिंह, डॉ आकांक्षा सिंह, डॉ पूजा जायसवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र पाल सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। सभा संचालन डॉ विजय बहादुर ने किया एवं डॉ दीप्ति विष्णु ने प्रतियोगिताओं का संचालन किया।
