स्त्री-विमर्श और मानवीय करुणा की गहराई’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
स्त्री-विमर्श और मानवीय करुणा की गहराई’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
हिन्दुस्तानी एकेडेमी के तत्वावधान में 11 सितम्बर 2026, शुक्रवार, अपराह्न 3ः00 बजे एकेडेमी स्थित गाँधी सभागार में महादेवी वर्मा की पूण्यतिथ के अवसर पर ‘महादेवी वर्मा के गद्य में भारतीय दर्शन, स्त्री-विमर्श और मानवीय करुणा की गहराई’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती जी की प्रतिमा एवं महादेवी वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में एकेडेमी के सचिव डाॅ. अजीत कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष पायल सिंह ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और शाॅल देकर किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत करते हुए डाॅ. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि ‘महादेवी वर्मा के साहित्य में सभी प्रसंग विद्यमान है चाहें वो प्रेम हो, ...









