Tuesday, October 27Ujala LIve News
Shadow

रोजगार

उत्तर प्रदेश ब्याज माफी योजना–2026 का भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया स्वागत, GST व्यवस्था में सुधार की भी उठाई मांग

रोजगार
उत्तर प्रदेश ब्याज माफी योजना–2026 का भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया स्वागत, GST व्यवस्था में सुधार की भी उठाई मांग   महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक, पुराने कर बकायों पर ब्याज एवं अर्थदण्ड में छूट को बताया व्यापारियों के लिए बड़ी राहत **प्रयागराज।** भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, प्रयागराज की एक महत्वपूर्ण बैठक महानगर अध्यक्ष **श्री योगेश गोयल** की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित *उत्तर प्रदेश ब्याज माफी योजना–2026* का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के व्यापारियों को पुराने कर विवादों और बकायों से राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। बैठक में योजना के साथ-साथ GST व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी एवं व्यापारियों के हित में बनाने के लिए आवश्यक सुधारों पर भी चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष **श्री योगेश गोयल** ने बता...
बालिका संरक्षण गृह में विशेष आयोजन, व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन की सराहनीय पहल

बालिका संरक्षण गृह में विशेष आयोजन, व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन की सराहनीय पहल

रोजगार
बालिका संरक्षण गृह में विशेष आयोजन, व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन की सराहनीय पहल प्रयागराज। प्रयाग व्यापार मंडल एवं महिला व्यापार मंडल द्वारा कोतवाली प्रयागराज के तत्वावधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति बालिकाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन पुलिस आयुक्त, प्रयागराज श्री पीयूष मोर्डिया (IPS) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एडीसीपी श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव, एसीपी कोतवाली श्रीमती निकिता श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी श्री सुधीर सिंह सहित न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। श्री सुहैल अहमद श्री सरदार जितेंद्र सिंह सरदार प्रीतम सिंह श्री अखिलेश सिंह शुभम केशरवानी पल्लवी अरोरा रोहित अरोड़ा मोहम्मद आमिर मोहम्मद आमिर मोहम्मद शगुन अकरम,मधु श्रीवास्तव,पुष्पा जायसवाल,लता उपाध्याय उपस्थित थी। इस अवसर पर व्यापा...
“व्यास नीर” प्लांट का हुआ भव्य उद्घाटन, पुत्र ने पिता के 88वें जन्मदिन पर “व्यास नीर” पेय जल का दिया उपहार

“व्यास नीर” प्लांट का हुआ भव्य उद्घाटन, पुत्र ने पिता के 88वें जन्मदिन पर “व्यास नीर” पेय जल का दिया उपहार

रोजगार
"व्यास नीर" प्लांट का हुआ भव्य उद्घाटन, पुत्र ने पिता के 88वें जन्मदिन पर "व्यास नीर" पेय जल का दिया उपहार प्रयागराज विंध्यवासिनी नगर दुर्जनपुर अँधावां झूंसी में रिटायर्ड कैप्टन राम व्यास प्रसाद यादव जी ने श्री व्यास इंडस्ट्रीज का फीता काट कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर भावुक पिता ने गर्भित स्वर से श्र्री व्यास इंडस्ट्रीज के आगे बढ़ने के लिए मंगल कामना करते हुए पुत्र रविकांत यादव को उत्तरोत्तर विकास के लिये अपना आशीर्वचन दिए। उन्होंने कहाकि आज शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिन है यह बहुत ही शुभ अवसर है। इस अवसर पर बड़े भाई शशिकांत यादव ने व्यास नीर सहित श्री व्यास इंडस्ट्रीज के विकास के लिए अपनी शुभकामना दी। इसके साथ ही सपरिवार पूजा अर्चना किये। प्रोपराइटर ने पिता के दीर्घायु होने की मंगल कामना की इस अवसर पर रिटायर्ड कैप्टन राम व्यास प्रसाद यादव ने अपने पुत्र रविकांत यादव द्वारा स्थापित श्र...
यू पी आई के विरोध में व्यापारियों ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया

यू पी आई के विरोध में व्यापारियों ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया

रोजगार
यू पी आई के विरोध में व्यापारियों ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया  व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में आज व्यापारियों ने थाली बजाकर यू पी आई का जमकर विरोध किया इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन के बीच शहीद स्थल चौक नीम के नीचे बोलते हुए विजय गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा यू पी आई के लेनदेन में जो टैक्स लगाया है उससे सिर्फ व्यापारी ही नहीं अपितु आम नागरिक आक्रोशित है क्योंकि इससे मंहगाई बढे़गी, विजय गुप्ता ने कहा कि आनलाइन व्यापार के कारण व्यापारी पहले से ही टूट चुका है और अब यू पी आई के लेनदेन से वह भुखमरी का शिकार होने वाला है इसलिए व्यापारी इस टैक्स को स्वीकार नहीं कर पा रहा है उन्होने आम नागरिकों से भी अपील की कि सभी लोग मिलकर यू पी आई के विरोध में आवाज उठाएं आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से सर्वश्री बृजेश निषाद चंद्र प्रकाश कौशल शशांक केसरवान...
वेल्थ एक्सिस फाइनेंशियल एंड इन्वेस्टमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में शेयर टर्मिनल की शुरुआत

वेल्थ एक्सिस फाइनेंशियल एंड इन्वेस्टमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में शेयर टर्मिनल की शुरुआत

रोजगार
वेल्थ एक्सिस फाइनेंशियल एंड इन्वेस्टमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में शेयर टर्मिनल की शुरुआत प्रयागराज। वेल्थ एक्सिस फाइनेंशियल एंड इन्वेस्टमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में आज शेयर टर्मिनल की शुरुआत की गई। इसका उद्घघाटन श्री अजय शर्मा जी ने किया। अजय शर्मा जी रोटरी के अध्यक्ष एवं जिला रोटरी के सचिव होने के साथ-साथ हिंद एलिवेटर्स के निदेशक भी हैं। शेयर टर्मिनल की शुरुआत के साथ अब वेल्थ एक्सिस के ग्राहक एवं प्रयागराजवासी शेयर बाजार के माध्यम से निवेश कर सकेंगे। कंपनी का उद्देश्य निवेशकों को विभिन्न निवेश विकल्पों की सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उन्हें वित्तीय विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर वेल्थ एक्सिस के निदेशक राहुल बनर्जी ने कहा कि, “आज से हमने शेयर टर्मिनल की सुविधा भी शुरू कर दी है। अब हमारे ग्राहकों को एक ही छत के नीचे...
एक देश–एक टैक्स का कानून बने, UPI पर MDR बंद हो : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

एक देश–एक टैक्स का कानून बने, UPI पर MDR बंद हो : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

रोजगार
एक देश–एक टैक्स का कानून बने, UPI पर MDR बंद हो : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मंदी के दौर में व्यापारियों पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ डालना उचित नहीं — सरकार से UPI चार्ज वापस लेने की मांग प्रयागराज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज महानगर अध्यक्ष श्री योगेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वर्तमान व्यापारिक परिस्थितियों, लगातार बढ़ती लागत, घटते मार्जिन तथा डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित/लगाए जा रहे UPI MDR (Merchant Discount Rate) जैसे शुल्कों को लेकर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों ने UPI को खुले मन से अपनाया है। छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों तक आज बड़ी संख्या में लेन-देन UPI के माध्यम से हो रहे हैं। ऐसे में UPI लेन-देन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क लगाने से सीधे तौर पर व्...
मुंडेरा व्यापार मंडल के नवगठित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

मुंडेरा व्यापार मंडल के नवगठित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

रोजगार
  मुंडेरा व्यापार मंडल के नवगठित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न प्रयागराज। बुधवार, 23 सितंबर को मुंडेरा स्थित राज गार्डन में मुंडेरा व्यापार मंडल के नवगठित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयागराज के माननीय महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केशरवानी जी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रयाग व्यापार मंडल के महामंत्री श्री सोहेल अहमद जी, शहर पश्चिमी व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता श्री अखिलेश सिंह जी सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात मुंडेरा व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। महापौर श्री गणेश केशरवानी जी, श्री अखिलेश सिंह जी, श्री सोहेल अह...
चोरी की घटना पर व्यापार मंडल हुआ लामबंद…अनूप वर्मा

चोरी की घटना पर व्यापार मंडल हुआ लामबंद…अनूप वर्मा

रोजगार
चोरी की घटना पर व्यापार मंडल हुआ लामबंद...अनूप वर्मा प्रयागराज जिला/महा नगर उद्योग व्यापार मंडल,उत्तर प्रदेश सर्राफा मंडल,इलाहाबाद ज्वेलर्स एसोसिएशन,के सयुंक्त तत्वावधान में 11 लोगों की टीम भुक्तभोगी से मुलाकात कर जिला अध्यक्ष अनूप वर्मा ने थाना कर्नल गंज प्रभारी से वार्ता किया जिस पर उन्होंने कहा हमारी टीम एवं SOG/क्राइम ब्रांच की टीम इस घटना पर काम कर रही हैं, माoमुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी को लिखित पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए यह मांग किया की सर्राफा मंडल के संरक्षक राजेंद्र वैश्य सोम अर्नामेंट कटरा के दूकान पर एक अज्ञात व्यक्ति दिन में 1.40 मिनट पर आया और सोने की जंजीर देखते हुए कहा कि आप मुझे चांदी की चेन की डिजा इन दिखा दे पसंद कर के आर्डर दे-दे जिस पर काउंटर से चेन निकालने आगे बढ़ा उसी वक्त सोने के समान से भरा डिब्बा उठा कर यह कह कर निकल गया कि कल आयेंगे जब तक मैं त...
भोगन में चार सूत्रीय मांगों को लेकर युवाओं का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

भोगन में चार सूत्रीय मांगों को लेकर युवाओं का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

रोजगार
भोगन में चार सूत्रीय मांगों को लेकर युवाओं का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू बेलन नदी पर पुल निर्माण समेत विद्युत उपकेंद्र, गौशाला विस्थापन और बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे की उठी मांग उजाला शिखर कोरांव, प्रयागराज। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भोगन गांव में युवाओं ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बेलन नदी पुल के समीप हनुमान मंदिर परिसर में युवाओं ने धरना देते हुए प्रशासन के समक्ष अपनी चार प्रमुख मांगें रखीं। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में बेलन नदी पर पुल का नव निर्माण, बढ़ोखर में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, बाढ़ प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा तथा बढ़ोखर स्थित गौशाला के विस्थापन की मांग शामिल है। युवाओं का कहना है कि इन समस्याओं के चलते क्षेत्र के ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कई बार ...
सीडीएस में 36वीं रैंक, ओटीए चेन्नई में प्रशिक्षण के बाद आकाश बाजपेई बने लेफ्टिनेंट

सीडीएस में 36वीं रैंक, ओटीए चेन्नई में प्रशिक्षण के बाद आकाश बाजपेई बने लेफ्टिनेंट

रोजगार
सीडीएस में 36वीं रैंक, ओटीए चेन्नई में प्रशिक्षण के बाद आकाश बाजपेई बने लेफ्टिनेंट कोरांव, प्रयागराज। गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोरांव, प्रयागराज की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रुद्र नारायण बाजपेई के बड़े पुत्र आकाश बाजपेई ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में करीब 15 माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पांच सितंबर को आयोजित समारोह में उन्हें लेफ्टिनेंट पद से नवाजा गया। आकाश बाजपेई की प्रारंभिक शिक्षा खागा में नर्सरी से कक्षा तीन तक हुई। इसके बाद उन्होंने कक्षा चार से 12वीं तक की पढ़ाई सिटी मोंटेसरी स्कूल, लखनऊ से पूरी की। स्नातक की शिक्षा उन्होंने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने फ्यूचर फर्स्ट मल्टीनेशनल कंपनी में करीब एक वर्...