ग्राम प्रधान पद से हटाने का आदेश रद्द ,
मामला नियमानुसार निर्णय वापस
विधि संवाददाता प्रयागराज
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने ग्राम प्रधान स्मृति प्रेमवती देवी को पद से हटाने के आदेश को रद्द कर दिया हैऔर नये सिरे निर्णय के लिए मामला वापस भेज दिया है।
याची के खिलाफ शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम, 1947 की धारा 95(1)(जी) के तहत जांच शुरू की गई थी। पहला नोटिस 22 मई 2025 को जारी हुआ, जिसका जवाब उन्होंने 16 जून 2025 को दिया। इसके बाद मामला कई बार कोर्ट में गया। कोर्ट ने जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित सुनवाई का अवसर देकर अंतिम आदेश पारित करने के निर्देश दिए थे।
याची अधिवक्ता सौरभ बसु ने तर्क दिया कि 22 जनवरी 2026 को जारी नोटिस के साथ जांच रिपोर्ट संलग्न नहीं की गई थी, इसलिए कोई जवाब नहीं दिया जा सका। साथ ही यह भी कहा गया कि धारा 95(1)(जी) के तहत क...
कोर्ट
प्रयागराज में जलभराव से न्यायिक कार्य प्रभावित, हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने उठाई आवाज
प्रयागराज में जलभराव से न्यायिक कार्य प्रभावित, हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने उठाई आवाज
प्रयागराज। शहर के विभिन्न मोहल्लों में बारिश के कारण हुए जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इसका असर न्यायिक कार्य, व्यापार, शैक्षणिक संस्थानों और प्रशासनिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है। मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के कई अधिवक्ताओं ने न्यायालय में जलभराव की गंभीर समस्या से अवगत कराया।
पूर्व अध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अमरेंद्र नाथ सिंह, प्रभाकर अवस्थी, सुधीर दीक्षित, विनय खरे, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिन्हा, आरपी पांडेय, शौर्य शर्मा, नितिन शर्मा सहित कई अधिवक्ताओं ने न्यायालय को बताया कि प्रशासन, नगर निगम और विकास प्राधिकरण की कथित लापरवाही के कारण जलभराव, सीवर जाम तथा बारिश के पानी की निकासी न होने से हजारों घरों में पानी प्रवेश कर गया है।
अधिवक्ताओं के अनुसार जलभराव के कारण अधिवक्ताओं, अधिवक्ता क्लर्कों...
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती मामले में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी विवादों में 12 पदो पर होना था चयन न्याय विभाग ने मांगी रिपोर्ट
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती मामले में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी विवादों में
12 पदो पर होना था चयन
न्याय विभाग ने मांगी रिपोर्ट
प्रयागराज
डॉ राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज में प्रोफेसर उषा टंडन कुलपति के द्वारा व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार करते हुए अपने चहेतो का चयन नियम विरुद्ध कर लिया गया है |
जिन लोगों का चयन किया गया है यदि उनकी एपीआई यूजीसी अधिनियम के अनुसार बनाई जाती तो आधे से अधिक साक्षात्कार के लिए ही योग्य नहीं पाए जाते इसलिए ही अपने चहेतो का चयन करने के लिए कुलपति ने यूजीसी रेगुलेशन के अनुसार भर्ती नहीं की, जबकि 27 जनवरी 2026 को प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय द्वारा जब सहायक आचार्य के 12 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई थी तो भर्ती का स्रोत केवल यूजीसी रेगुलेशन के अनुसार किया जाएगा |यदि यूजीसी रेगुलेशन के हिसाब से चयनितों की एपीआई बनती तो वह निम्नवत होती -
श्रे...
नसीम अहमद बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के संयुक्त रजिस्टार
नसीम अहमद बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के संयुक्त रजिस्टार
प्रयागराज
नसीम अहमद को संयुक्त रजिस्टार इलाहाबाद हाई कोर्ट बनाया गया.नसीम अहमद तीस वर्षों से इलाहाबाद हाईकोर्ट में सेवाएं दे रहे हैं.नसीम अहमद के संयुक्त रजिस्टार बनने से हाई कोर्ट के कामों में तेजी आएगी.नसीम के संयुक्त रजिस्टार बनने पर उनको वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने और समाजसेवी ने बधाई दी है....
उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर: शीतल
उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर: शीतल
शासकीय अधिवक्ताओं ने धूमधाम से मनाया लोकप्रिय सीएम योगी का जन्मदिन
विधि संवाददाता।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के यशस्वी, लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज का जन्मदिन शुक्रवार को महाधिवक्ता भवन में शासकीय अधिवक्ताओं ने धूमधाम से मनाया। शासकीय अधिवक्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 55 वाँ जन्मदिन मनाते हुए उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु
एवं शतायु की कामना की। अधिवक्ताओं ने महंत योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन केक काटकर और उनके चित्र पर मिष्ठान खिलाकर मनाया। इस मौके पर मुख्य स्थाई अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह एवं मुख्य स्थाई अधिवक्ता शीतला प्रसाद गौड़ (शीतल) ने योगी आदित्यनाथ के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी। मुख्य स्थाई अधिवक्ता शीतला प्रसाद गौड़ ने कहा कि प्रदे...
अधिवक्ताओं को निःशुल्क आवंटित किए जाएं चैंबर्स: मनीष द्विवेदी
अधिवक्ताओं को निःशुल्क आवंटित किए जाएं चैंबर्स: मनीष द्विवेदी
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली को संबोधित ज्ञापन महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण को सौंपा
विधि संवाददाता प्रयागराज। हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं को मिलने वाले नवनिर्मित अधिवक्ता चैम्बर्स के आवंटन की प्रक्रिया का अधिवक्ताओं ने विरोध किया है। चैंबर आवंटन हेतु निर्धारित शुल्क को लेकर अधिवक्ताओं विशेषकर युवा एवं संघर्षशील अधिवक्ताओं में गहरी चिंता एवं निराशा व्याप्त है। शनिवार को हाईकोर्ट के त्रिभुवन उपाध्याय हाल में बैठक कर अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरूण भंसाली और चैंबर्स आवंटन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी से मांग की है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नवनिर्मित अधिवक्ता चैम्बर्स सम्मानित अधिवक्ताओं को नि:शुल्क आवंटित किया जाए। इसे लेकर हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनीष द्विवेदी की अग...
व्यवहारिक शैक्षणिक अभिवृद्धि कार्यक्रम के तहत बाल कल्याण समिति का हुआ दौरा
व्यवहारिक शैक्षणिक अभिवृद्धि कार्यक्रम के तहत बाल कल्याण समिति का हुआ दौरा
प्रयागराज बाल अधिकार,संरक्षण एवं पुनर्वास की प्रक्रिया एवं स्थिति को व्यावहारिक रूप से समझने,जानने
हेतु इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के विधि विभाग के 'विधिक सहायता उपचार केन्द्र' कमेटी के शिक्षकों एवं अन्य साथी शिक्षकों के एक समूह ने विभाग अध्यक्ष/संयोजिका डॉ नीलम सिंह के नेतृत्व में एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ श्लेष गौतम तथा समन्वयकद्वय डॉ नेहा भारती एवं डॉ हरीश कुमार तिवारी के साथ आज व्यवहारिक शैक्षणिक अभिवृद्धि कार्यक्रम के तहत बाल कल्याण समिति,प्रयागराज का दौरा किया। शिक्षक समूह के सदस्य के तौर पर डॉ राष्ट्र गौरव,डॉ अनामिका सिंह,डॉ पवन कुमार,डॉ आकाश राम,डॉ मुक्ति जायसवाल,श्री धीष गुसिया,श्री प्रशांत गोंड आदि की विशेष उपस्थिति रही।
इस दौरान अध्यक्ष बाल कल्याण समिति,प्रयागराज डॉ अखिलेश कुमार मिश्र से शिक्षकों के दल ...
हाईकोर्ट ने बरेली की बीडीए कॉलोनी में ध्वस्तीकरण पर लगाई रोक, नगर निगम की दंडात्मक कार्रवाई पर लगा बड़ा ब्रेक
हाईकोर्ट ने बरेली की बीडीए कॉलोनी में ध्वस्तीकरण पर लगाई रोक, नगर निगम की दंडात्मक कार्रवाई पर लगा बड़ा ब्रेक
प्रयागराज.इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बरेली के नैनीताल रोड स्थित टिवरीनाथ मंदिर क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है।
न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह की खंडपीठ ने HIG-1, बीडीए कॉलोनी, टिवरीनाथ मंदिर, नैनीताल रोड स्थित संपत्ति के विरुद्ध किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई करने से शासन, नगर निगम बरेली और बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) को प्रतिबंधित कर दिया है।
मामले का विवरण यह मामला गीता गुप्ता और अंबिका गुप्ता द्वारा दायर याचिका पर आया है, जो इस संपत्ति की स्वामी हैं। याचिकाकर्ताओं ने नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा उनके भवन पर लाल पेंट से "X" का निशान लगाने और ध्वस्तीकरण की मौखिक धमकी देने को अदालत म...
अंडरवर्ल्ड से जुड़े शातिर अपराधी राजेश यादव को मिली ज़मानत
अंडरवर्ल्ड से जुड़े शातिर अपराधी राजेश यादव को मिली ज़मानत
प्रयागराज
संगम नगरी के बहु चर्चित डॉ. कार्तिकेय शर्मा अपाहरण काण्ड के मुख्य अभियुक्त माफिया राजेश यादव को जिला न्यायलय से ज़मानत मिल गई.22 सालों तक सलाखों के पीछे रहने के बाद उसने खुली हवा में सांस ली है. राजेश यादव झूंसी का रहने वाला शातिर अपराधि है.मुंबई के बहुचर्चित काला घोड़ा शूटआउट में नाम आने के बाद राजेश अपराध की दुनिया का बड़ा नाम बन गया था।जुर्म और जरायम की दुनियाँ का राजेश बेताज़ बादशाह बन बैठा....
राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन,राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 228442 वादो का रिकार्ड निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन,राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 228442 वादो का रिकार्ड निस्तारण
प्रयागराज
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसीलो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी कमर्शियल कोर्ट प्रयागराज सुदामा प्रसाद उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत मे कुल 228442 वादो का निस्तारण किया गया।
जनपद न्यायाधीश प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी के द्वारा 04 सिविल वाद निस्तारित किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के कुल 12149 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 79 वादो का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किय...
