Tuesday, February 3Ujala LIve News
Shadow

न्यायिक कार्य करने के दौरान अधिवक्ताओं का सहयोग अनुकरणीय: न्यायमूर्ति

न्यायिक कार्य करने के दौरान अधिवक्ताओं का सहयोग अनुकरणीय: न्यायमूर्ति

न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर बार एसोसिएशन ने दी विदाई

प्रयागराज। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। अंतिम कार्यदिवस पर आज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के ऐतिहासिक लाइब्रेरी हाल में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव को विदाई दी गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डे, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और कुबेर का पौधा भेंटकर स्वागत और अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने बार एसोसिएशन के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुझे अत्यंत सुखद अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनपदों की बार एसोसिएशन से कुछ न कुछ सीखने का मौका मिला था।आज मैं जो कुछ भी हूं, यह आप सभी की वजह से हूं। मैंने यह महसूस किया है कि जनपद न्यायालय अनजाने लोगों का समूह नही है, यहां सभी अपने हैं। उच्च न्यायालय में न्यायिक कार्य सम्पादित करने के दौरान अल्प समय में सम्मानित वरिष्ठ, कनिष्ठ अधिवक्ता से जो प्रेरणा और स्नेह प्राप्त हुआ, वह मेरे लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डे बबुआ ने कहा कि न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ताओं के बीच बहुत ही लोकप्रिय रहे हैं। न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव अपने निर्णयों से जाने जाते रहे हैं। न्यायिक कार्यों के सम्पादन के दौरान न्यायमूर्ति के चेहरे पर कभी उत्तेजना नहीं देखी गई।
महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव के बारे में जितनी प्रशंसा की जाए उतना कम है। न्यायिक कार्य सम्पादित करने के दौरान न्यायमूर्ति ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को एक समान सुनकर हमेशा निर्णय पारित किया। कहा कि न्यायमूर्ति की यादें हमेशा अधिवक्ताओं के हृदय में रहेंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, विवेक मिश्र, राज कुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, दिनेश वरूण, संयुक्त सचिव प्रशासन बैरिस्टर सिंह, संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय, संयुक्त सचिव महिला बिन्दु कुमारी, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्र कार्यकारिणी सदस्य अंजली सिंह तोमर, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता, अखण्ड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चन्द्र शुक्ला, अनिरूद्ध सिंह, अवनीश चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, आदित्य धर द्विवेदी एवं अमित सिंह सेंगर, मृत्युंजय तिवारी, अनिल पाठक, माया पति पाण्डेय, रवि बाला, मनीष द्विवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, सौरभ मिश्र आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय आरडी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *