Monday, October 26Ujala LIve News
Shadow

मध्य रेल की अपडेट

मध्य रेल की अपडेट

मुंबई श्रीकेश चौबे:-
मध्य रेल के मुंबई मंडल के कांजुरमार्ग स्टेशन पर दिनांक 26.10.2026 को लगभग 09:30 बजे सिग्नल में खराबी आ गई, जिसके कारण कांजुरमार्ग स्टेशन तथा विक्रोली और भांडुप के बीच के खंड में सिग्नल बंद हो गए। इससे उपनगरीय रेल नेटवर्क पर ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ।

घटना के तुरंत बाद मध्य रेल ने ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। कांजुरमार्ग स्टेशन पर तथा विक्रोली और भांडुप के बीच ए-बोर्ड प्राधिकार (A-Board Authority) के माध्यम से ट्रेनें चलाई गईं। डाउन लोकल और डाउन थ्रू लाइनों पर विक्रोली से भांडुप के बीच तथा अप लोकल और अप थ्रू लाइनों पर भांडुप से विक्रोली के बीच एब्सोल्यूट ब्लॉक वर्किंग (Absolute Block Working) लागू की गई। निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुसार, टीडी 912 (TD 912) प्राधिकार के तहत भी ट्रेनों का परिचालन किया गया।

इन व्यवस्थाओं के तहत सबसे पहले विक्रोली से डाउन स्लो लाइन पर ट्रेन संख्या K39 तथा डाउन फास्ट लाइन पर ट्रेन संख्या BL11 चलाई गईं।

*सिग्नल व्यवस्था बहाल करने का कार्य*
खराबी को दूर करने के लिए तत्काल कार्रवाई की गई और प्रभावित लाइनों पर सिग्नल व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया गया।
डाउन फास्ट लाइन: 16:10 बजे बहाल
अप फास्ट लाइन: 16:46 बजे बहाल
डाउन स्लो लाइन: 17:30 बजे बहाल
अप स्लो लाइन: 18:18 बजे बहाल

मध्य रेल यात्रियों से अपील करता है कि वे रेलवे पटरियों पर ना चले या पटरियां पार ना करें। एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए कृपया फुट ओवर ब्रिज (एफओबी), एस्केलेटर या लिफ्ट का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *