Monday, October 26Ujala LIve News
Shadow

मिशन शक्ति के तहत चौक घंटाघर पर गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

मिशन शक्ति के तहत चौक घंटाघर पर गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

मिशन शक्ति के तहत चौक घंटाघर पर गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश


जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की संयुक्त पहल, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को किया जागरूक
प्रयागराज। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से आज चौक घंटाघर, प्रयागराज में मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से महिला सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और महिलाओं के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति संस्था स्वांग रंग के कलाकारों ने निर्देशक श्री सचिन चंद्र के निर्देशन में दी। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में हर्षिता तिवारी, मुस्कान दास, दिव्यांशी अग्रहरि, हर्ष पांडेय एवं पंकज पांडेय शामिल रहे।
इस अवसर पर जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन, महासचिव श्रीमती हिना खान एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती वंदना त्रिपाठी, मालती की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की ओर से अध्यक्ष श्री अजय शर्मा, सचिव श्री प्रमय मित्तल, श्री नितिन चोपड़ा, श्रीमती नेहा जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से कोतवाल श्री सुधीर सिंह, घंटाघर चौकी प्रभारी श्री अनूप वर्मा, थाना कोतवाली की मिशन शक्ति प्रभारी श्रीमती सौभया गुप्ता, कांस्टेबल राहुल गौतम, कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल विशेषता , महिला कांस्टेबल, प्रतिभा पांडेय एवं महिला कांस्टेबल,ज्योति देवी उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम ए सी पी निकिता श्रीवास्तवा के निर्देशन आयोजित किया गया उपायुक्त श्री पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर मिशन शक्ति के उद्देश्यों के अनुरूप महिला सुरक्षा एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित करने के लिए आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रयाग व्यापार मंडल के सचिव श्री सुहेल अहमद ,अकरम शगुन,एवं युवा नेता श्री शुभम केसरवानी की उपस्थिति ने भी आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम के मीडिया कवरेज में जिला महिला व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी श्री अकरम शगुन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने मौके पर उपस्थित रहकर पूरे आयोजन का मीडिया कवरेज किया और मिशन शक्ति के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहूचाने में योगदान दिया।
इस संयुक्त पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में यह संदेश पहूचाना है कि महिला सशक्तिकरण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सुरक्षित, समान और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी है। जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी और समाज उन्हें समान अवसर एवं सम्मान देगा, तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होगा।
जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की इस पहल ने महिला शक्ति, सामाजिक सहभागिता और जन-जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *