Wednesday, November 4Ujala LIve News
Shadow

राजनीति

मृतक सतीश श्रीवास्तव के आवास पर पहुंच कर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने दी श्रद्धांजलि

मृतक सतीश श्रीवास्तव के आवास पर पहुंच कर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने दी श्रद्धांजलि

राजनीति
मृतक सतीश श्रीवास्तव के आवास पर पहुंच कर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने दी श्रद्धांजलि प्रयागराज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुमार नारायण आदि लोग प्रयागराज में हुए निर्मम हत्या में मृतक सतीश श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचे और अपनी श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना प्रकट किया, साथ ही ये मांग भी किया कि एक करोड़ रुपये की सरकारी सहायता, बेटियों को सरकारी नौकरी एवं सरकारी सुरक्षा भी जल्द उपलब्ध कराई जाये | परिवार के साथ कायस्थ समाज ने परिवार को न्याय दिलाने की बात कही, जब तक मृतक परिवार को पूर्ण रूप से मदद एवं कठोर कार्यवाही नहीं होती, तब तक कायस्थ समाज शांत नहीं बैठेगा... मुख्य रूप से उनके आवास पहुंचे कायस्थ पाठशाला के निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य अनीता श्रीवास्तव, श्रीमती अनुराधा ...
*महापुरुषों का सम्मान, डबल इंजन सरकार की पहचान:नन्दी

*महापुरुषों का सम्मान, डबल इंजन सरकार की पहचान:नन्दी

राजनीति
*महापुरुषों का सम्मान, डबल इंजन सरकार की पहचान:नन्दी* उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी गुरुवार को प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में स्वतंत्रता सेनानी मसुरियादीन पासी की भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य , जलशक्ति एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। मंत्री नन्दी ने कहा कि मां भारती के सच्चे सपूत मसुरियादीन ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया, जेल की यातनाएं झेलीं और स्वतंत्र भारत में वंचित समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए निरंतर आवाज उठाई। सांसद के रूप में उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को उनका अधिकार दिलाने और उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। मंत्री नन्दी ने कहा कि भले ही इतिहास के कालचक्र ने मसुरियादीन प...
माफ़िया मिट्टी में मिल चुके हैं सुरक्षित माहौल के कारण राज्य आज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है: सीएम योगी

माफ़िया मिट्टी में मिल चुके हैं सुरक्षित माहौल के कारण राज्य आज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है: सीएम योगी

राजनीति
 माफ़िया मिट्टी में मिल चुके हैं सुरक्षित माहौल के कारण राज्य आज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है: सीएम योगी सपा आती है तो माफिया और बदमाश लेकर आती है। भाजपा आती है तो विकास और बदलाव लेकर आती है: सीएम योगी कार्यकर्ता तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प लें: केशव गर्वनमेंट प्रेस मैदान पर गुरुवार को इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं, रोजगार, शिक्षा और उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। सीएम योगी ने अपने भाषण में प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सम्मेलन में उन्होंने प्रदेश में युवाओं को दिए जा रहे रोजगार और भर्ती प्रक्रियाओं के बारे में बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज...
राधाकांत ओझा को राज्यसभा सांसद मनोनीत होने पर क्रीड़ा भारती, प्रयागराज ने किया अभिनंदन

राधाकांत ओझा को राज्यसभा सांसद मनोनीत होने पर क्रीड़ा भारती, प्रयागराज ने किया अभिनंदन

राजनीति
  राधाकांत ओझा को राज्यसभा सांसद मनोनीत होने पर क्रीड़ा भारती, प्रयागराज ने किया अभिनंदन इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राधाकांत ओझा जी को राज्यसभा सांसद मनोनीत होने पर क्रीड़ा भारती, प्रयागराज द्वारा उनके आवास पर भव्य अभिनंदन किया गया। ​बेली रोड स्थित चैंबर एवं आवास पर गरिमापूर्ण समारोह में क्रीड़ा भारती प्रांत एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ओझा जी का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। स्वागत हेतु प्रांत उपाध्यक्ष डॉ भास्कर शुक्ला, प्रांत मंत्री वीरेंद्र नाथ उपाध्याय, प्रयागराज क्रीडा भारती अध्यक्ष श्री उदय प्रताप सिंह मंत्री श्री नवीन पोरवाल ने श्री श्याम सिंह जी, श्री आरएस बेदी जी, श्री अभय कुशवाहा, जी श्री ज्योति प्रकाश पीयूष सिंह आदि लोगों उपस्थित रहे।...
बीजेपी ने प्रयागराज में पिछड़ा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष राजेश निषाद को बनाया

बीजेपी ने प्रयागराज में पिछड़ा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष राजेश निषाद को बनाया

राजनीति
बीजेपी ने प्रयागराज में पिछड़ा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष राजेश निषाद को बनाया विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल ने उत्तर प्रदेश संगठन के अंतर्गत आने वाले जिले प्रयागराज में पिछड़ा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष राजेश निषाद को बनाया। मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश निषाद प्रयागराज के धार्मिक क्षेत्र दारागंज के निवासी पूर्व पार्षद और भाजपा के कई अन्य दायित्व का निर्वाह करने वाले तेज तर्रार वरिष्ठ भाजपा नेता है। सूचना प्राप्त होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर मिष्ठान खिलाते हुए उनका माल्याअर्पण कर जोरदार स्वागत किया। उक्त अवसर पर अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए राजेश निषाद उर्फ पप्पू निषाद ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्व का भली भांति नि...
सत्ता के वियोग में व्याकुल व विचलित हैं विपक्ष के नेता: केशव

सत्ता के वियोग में व्याकुल व विचलित हैं विपक्ष के नेता: केशव

राजनीति
 सत्ता के वियोग में व्याकुल व विचलित हैं विपक्ष के नेता: केशव राहुल गांधी के पास यदि लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने की इच्छा है तो जनता की अदालत में आयें देश की सर्वोच्च अदालत को आंदोलन में खींचने की कोशिश अक्षम्य है   उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों और विपक्ष के आंदोलनों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का रुख साफ किया। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि चाहे समाजवादी पार्टी (SP), बसपा (BSP) और कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल एकजुट होकर लड़ें या अलग-अलग, उत्तर प्रदेश में 'कमल' खिल चुका है। उन्होंने दावा किया कि सूबे में BJP-NDA की सरकार है और आगे भी रहेगी। विपक्ष का कोई भी मंसूबा कामयाब नहीं होगा। विपक्ष के आंद...
विपक्ष के लोग जनादेश नहीं सहन कर पा रहे: केशव

विपक्ष के लोग जनादेश नहीं सहन कर पा रहे: केशव

राजनीति
विपक्ष के लोग जनादेश नहीं सहन कर पा रहे: केशव प्रयागराज इलाहाबाद झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र अधिवक्ता समागम में बतौर मुख्य अतिथि अधिवक्तागणों को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 से पहले यह चुनाव है। हमें पूरी मजबूती से लड़ना है। यह सर ऊंचा करने का चुनाव है। स्वर्गीय यज्ञदत्त शर्मा कई चुनाव जीते स्नातक एमएलसी के। पिछले चुनाव से सबक लेते हुए इस बार कोई ढिलाई नहीं बरतनी है मतदान को लेकर। सपा कांग्रेस टीएमसी उद्धव ठाकरे की शिवसेना अब सत्ता से बेदखल हो चुके हैं और भविष्य में कोई संभावना भी नहीं है। इसलिए अब ये देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का षडयंत्र कर रहे हैं। विपक्ष के लोग जनादेश नहीं सहन कर पा रहे हैं। ये संविधान के कितने बड़े रक्षक हैं ये देश की जनता इमरजेंसी के समय देख चुकी हैं। राहुल गांधी देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इनका आंद...
न रुकेंगे न झुकेंगे विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे: केशव मौर्य

न रुकेंगे न झुकेंगे विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे: केशव मौर्य

राजनीति
न रुकेंगे न झुकेंगे विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे: केशव मौर्य प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रयागराज में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के तहत ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन सुना गया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और देश के विकास में उनके योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर...
वोट चोरी के मुद्दे पर ज्ञानेश कुमार को जाना होगा- फुज़ैल

वोट चोरी के मुद्दे पर ज्ञानेश कुमार को जाना होगा- फुज़ैल

राजनीति
वोट चोरी के मुद्दे पर ज्ञानेश कुमार को जाना होगा- फुज़ैल प्रयागराज, 07 अक्टूबर । राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने बुधवार अपराह्न चौक स्थित पार्टी कार्यालय के सभागार में इंडिया गठबंधन की आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार द्वारा १३ करोड़ वोटों की धांधली किए जाने का खुला आरोप लगाया । बताया कि सीईसी के सहयोगी दो चुनाव आयुक्तों डॉ सुखवीर सिंह संधू एवं डॉ विवेक जोशी द्वारा बीते 10 महीनों में 14 बार आपत्ति दर्ज किए जाने के बावजूद ज्ञानेश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी , गृह मंत्री शाह और भाजपा का एजेंट बन कर तमाम प्रदेशों व केंद्र में भाजपा की सरकारें बनवाने का इंडिया गठबंधन द्वारा आरोप लगाया है । हाशमी ने कहा कि चुनाव आयोग की आंतरिक कार्य प्रणाली को लेकर हुए खुलासे ने तीनों चुनाव आयुक्त के बीच की गैर बराबरी और लोकतांत्रि...
वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को भाजपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार  पार्टी कार्यकर्ताओं अधिवक्ताओं ने दी बधाई

वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को भाजपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार पार्टी कार्यकर्ताओं अधिवक्ताओं ने दी बधाई

राजनीति
वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को भाजपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार पार्टी कार्यकर्ताओं अधिवक्ताओं ने दी बधाई भाजपा के वरिष्ठ नेता इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवार घोषित किया। सोमवार को संगठन के केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई। सूचना के मिलने के बाद राधाकांत ओझा सबसे पहले संघ कार्यालय गये उसके बाद सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान राधाकांत ओझा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वे भाजपा संगठन के बूथ स्तर के कार्यकर्ता रहे हैं। संगठन ने हमे...