एक साल बेमिसाल पर महानगर अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
कार्यकर्ताओं के लगन परिश्रम से संगठन को मिलती है ऊर्जा व ताकत : संजय गुप्ता

भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के बतौर अध्यक्ष एक साल पूरे होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंगलवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर अध्यक्ष को अंग वस्त्र पहनाकर व केक काटकर उनका मुंह मीठा कराया गया। भाजपा महिला मोर्चा ने भी इस मौके पर महानगर अध्यक्ष का सम्मान एवं स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को इस सम्मान के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के लगन परिश्रम सहयोग से संगठन को ताकत व ऊर्जा मिलती है। महानगर के बूथ से लेकर मंडल स्तर के सभी कार्यकर्ता सम्मान के पात्र हैं। हम सब मिलकर संगठन को और मजबूत व 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे यही कामना है। राघवेंद्र कुशवाहा, डॉ शैलेष पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, वंदना सिंह, शिखा रस्तोगी, राजेश गोंड, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, विश्वास श्रीवास्तव, गया प्रसाद, दीप द्विवेदी, स्मृति श्रीवास्तव, संदीप यादव, मनु चावला, रवींद्र, विजय श्रीवास्तव, गांधी, शुभम सिंह, निर्दोष सिंह गोलू, आशुतोष शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
