आरोग्य भारती एवं विश्व आयुर्वेद मिशन द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन – डॉ जी एस तोमर

सुदर्शन आयुर्वेद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कतवारूपुर शाखा, हनुमानगंज में आरोग्य भारती एवं विश्व आयुर्वेद मिशन द्वारा प्रवेक कल्प के सौजन्य से 18 मार्च को प्रात: 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें विश्व आयुर्वेद मिशन के अध्यक्ष एवं आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जी एस तोमर, डॉ सुभाष राय एवं डॉ अवनीश पाण्डेय रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सा परामर्श प्रदान करेंगे तथा फिजियोथेरापिस्ट जी एस मिश्रा गठिया, सर्वाइकल एवं लम्बर स्पोन्डिलाइटिस के रोगियों को फिजियोथेरापी का प्रशिक्षण देंगे । इस शिविर में प्रवेक कल्प के सौजन्य से नि: शुल्क बीएमडी (हड्डियों की जाँच) एवं ब्लड शुगर की जाँच की जाएगी । शिविर के संयोजक राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सुदर्शन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, कतवारू शाखा में इस प्रकार के नि:शुल्क शिविर प्रति माह आयोजन करने की योजना है । सभी लाभार्थियों से अनुरोध है कि वह समय से पहुँचकर शिविर का लाभ उठाएँ ।
