Tuesday, March 17Ujala LIve News
Shadow

महिला यात्री का छूटा हुआ हैंडबैग सकुशल बरामद कर सुपुर्द किया 

महिला यात्री का छूटा हुआ हैंडबैग सकुशल बरामद कर सुपुर्द किया 


दिनांक 16.03.2026 को हेल्पलाइन प्रयागराज से सूचना के अनुपालन में ट्रेन संख्या 15657 के जनरल कोच में एक महिला यात्री का मेहरून रंग का लेडीज हैंडबैग छूट जाने की सूचना प्राप्त हुई।
उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई अतुल कुमार सिंह एवं महिला हेड कांस्टेबल द्वारा उक्त बैग को सुरक्षित बरामद कर आरपीएफ पोस्ट प्रयागराज लाया गया। तत्पश्चात शिकायतकर्ता महिला यात्री सुधा पाठक उर्फ पूजा को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना दी गई।
सूचना प्राप्त होने पर शिकायतकर्ता आरपीएफ पोस्ट प्रयागराज पर उपस्थित हुईं तथा अपने सामान के संबंध में जानकारी दी। आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन के उपरांत, उक्त बैग, जिसमें एक सोने का मंगलसूत्र (अनुमानित कीमत ₹2,20,000/-) सहित अन्य सामान सुरक्षित पाया गया, विधिवत महिला यात्री को सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *