सहयोग, सुरक्षा और समर्पण के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद का कार्यक्रम सम्पन्न

रिपोर्ट शिव जी मालवीय
प्रयागराज
इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद के द्वारा सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित चेयरमैन विजिट कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्लब द्वारा अनेक सराहनीय सामाजिक प्रोजेक्ट्स किए गए। नवादा स्थित गांधी बाल विद्यालय में वाटर कूलर का उदघाटन किया गया।दरभंगा स्थित अंध विद्यालय के लिए क्लब सदस्यों द्वारा आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। साथ ही एक जरूरतमंद कन्या के विवाह हेतु सदस्यों के सहयोग से संपूर्ण गृहस्थी का सामान एकत्रित कर भेंट किया गया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण क्लब के न्यूजलेटर “सहेली”, जो क्लब की गतिविधियों का प्रतिबिंब है, का विमोचन रहा, जिसे मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण द्वारा संपन्न किया गया।
क्लब के दोनों स्कूलों में बच्चों को ड्रेस एवं फूड आइटम्स दिए गए। सारे स्टाफ को भी कपड़े दिए गए।
कार्यक्रम का संचालन तान्या ढल द्वारा अत्यंत सुंदर एवं सुसंगठित ढंग से किया गया, वहीं सचिव शालिनी ने माह भर की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रभावी रूप से प्रस्तुत की।
इस आयोजन की गरिमा को बढ़ाने में PDC किरण चावला, सुषमा कपूर, अध्यक्ष नूपुर कपूर, सीमा सिंघल, नेहा कक्कड़, रेनू, प्रीतिमा, प्रीति, गीता चतुर्वेदी, आराधना सहित सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
अंत में, क्लब की एडिटर आरती अग्रवाल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही यह कार्यक्रम अत्यंत सफल हुआ।
