Thursday, October 22Ujala LIve News
Shadow

*केडीएमसी में ‘नमस्ते योजना’ की समीक्षा बैठक, सफाईकर्मियों को सुरक्षा किट वितरित

*केडीएमसी में ‘नमस्ते योजना’ की समीक्षा बैठक, सफाईकर्मियों को सुरक्षा किट वितरित
मुंबई श्रीकेश चौबे:- केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय और सामाजिक न्याय विभाग के निर्देश पर कल्याण डोंबिवली नगर निगम में आज ‘नमस्ते’ योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

कल्याण स्थित आचार्य पी. के. अत्रे रंगमंदिर में सुबह 11 बजे हुई इस बैठक में नमस्ते योजना की राज्य प्रबंधक प्रियंका गंगुर्दे, यांत्रिक विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रवीण पवार, जल निकासी विभाग के उप अभियंता संतोष धांडे और अजीत देसाई सहित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक में सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारी (SSW) और कचरा संग्राहकों की प्रोफाइलिंग, लंबित ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड और पीपीई किट वितरण तथा स्वच्छता उद्यमी योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही ईएसआरयू सेटअप का प्रदर्शन कर कर्मचारियों को जानकारी दी गई और प्रतीकात्मक रूप से सुरक्षा उपकरण भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर प्रियंका गंगुर्दे ने कहा कि सफाईकर्मी शहर की स्वच्छता का ध्यान रखते हैं, लेकिन अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं। सरकार ने उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए नमस्ते योजना शुरू की है, जिसका लाभ अधिक से अधिक कर्मचारियों को लेना चाहिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड और पीपीई किट के नियमित उपयोग पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *