Thursday, October 22Ujala LIve News
Shadow

*केडीएमसी में दो दिवसीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, 1 से 19 साल के बच्चों को मिलेगी दवा*

*केडीएमसी में दो दिवसीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, 1 से 19 साल के बच्चों को मिलेगी दवा*

मुंबई श्रीकेश चौबे:- कल्याण डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र में केंद्र सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान दो चरणों में 27 अक्टूबर और 3 नवंबर 2026 को आयोजित होगा।

अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक गोलियां दी जाएंगी। इसका क्रियान्वयन चिकित्सा स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल कल्याण विभाग के संयुक्त समन्वय से किया जाएगा।

चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बच्चों में एनीमिया और कुपोषण का बड़ा कारण कृमि संक्रमण है, जो मिट्टी के माध्यम से फैलता है। इससे पीड़ित बच्चे कमजोर, थके हुए रहते हैं, पढ़ाई में पिछड़ जाते हैं और उनका शारीरिक व मानसिक विकास रुक जाता है। इसलिए कृमिनाशक दवा देना जरूरी है।

प्रभारी चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सपना रामोळे ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नाश्ता कराकर केंद्र पर भेजें और इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *