Sunday, March 15Ujala LIve News
Shadow

विपक्ष बहुत हताश व निराश है: केशव मौर्य

 विपक्ष बहुत हताश व निराश है: केशव मौर्य

 

प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने परेड ग्राउंड में आयोजित सरस मेले में बतौर मुख्य अतिथि मेले का उद्घाटन करते हुए मीडिया से औपचारिक बातचीत में कहा कि इस सरस मेले का उद्देश्य है कि समूहों से जुड़ी गरीब परिवार की जो महिलाएं(दीदी) विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने का काम करती हैं उससे उनको रोजगार मुहैया हो और खरीददारी से उनकी आमदनी बढ़े। गरीब परिवार अमीर व सशक्त तथा विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश की तर्ज पर विकसित परिवार बने। आज डबल इंजन की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष बहुत हताश व निराश है। 2047 तक उनकी सत्ता में वापसी नहीं होगी। जनता को भ्रम में रखने का कुत्सित प्रयास विपक्ष के द्वारा पहले भी किया गया और अब भी किया जा रहा है लेकिन जनता सब जान चुकी है। वहीं मेले से लौटने के बाद अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि 2027 ज्यादा दूर नहीं है और कार्यकर्ता अब चुनावी मोड में आ जाएं। सरकार की नीतियों जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। विपक्ष के पास झूठ के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। कार्यकर्ता पूरी मेहनत व दमखम से 2027 का रोडमैप तैयार करें। इससे पहले काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, महापौर गणेश केसरवानी, सुरेंद्र चौधरी, डॉ वीके सिंह, विधायक दीपक पटेल, राजेंद्र मिश्र, कविता पटेल, कमलेश गौतम, रवि केसरवानी, अरुण पटेल आदि ने पुलिस लाइन में डिप्टी सीएम का स्वागत अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री व सरकार पर गर्व: रवि किशन

रविवार 15 मार्च को भाजपा की ओर से आयोजित परेड ग्राउंड में आयोजित होली एवं बसंतोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे भोजपुरी स्टार और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि महिलाओं बेटियों को कैसे सशक्त बनाना है यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी उसी मिशन को आगे बढ़ा रहे। उन्हें प्रधानमंत्री व सरकार पर गर्व है। बसपा के संस्थापक काशीराम को भारत रत्न दिए जाने की राहुल गांधी की मांग पर रवि किशन ने कहा कि कांग्रेस ने 65 साल राज किया तब उन्होंने कुछ नहीं किया. किसी पिछड़े समाज को कोई सम्मान नहीं दिया। संसद में एक मिनट का ढाई लाख रुपया खर्च होता है जो देश की जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा होता है और राहुल गांधी व उनकी टीम द्वारा सदन न चलने देना संसद का का सत्र बर्बाद करना ये सब देश की जनता देख रही है। कांग्रेस का वजूद पूरी तरह से खत्म हो रहा है।
ईरान, अमेरिका व इजरायल युद्ध के बाद पूरे देश में एलपीजी गैस संकट पर रवि किशन ने कहा कि पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखता है। उनके हस्तक्षेप को मानता है। रूस यूक्रेन की लड़ाई हो या ईरान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को वजन से देखा जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि एक गंभीर नेता के रूप में है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा एलपीजी की किल्लत को लेकर झूठी अफवाह फैलाई जा रही है. एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. आप बुक करिए आपको गैस सिलेंडर मिलेगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ज्यादा उत्पादन के लिए भी कहा है. भारत में उपभोक्ताओं को पैनिक होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, डॉ शैलेष पांडेय, राजेश गोंड, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, उमेश तिवारी, आनंद दुबे, पवन मिश्रा ने रवि किशन का अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में स्वागत अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *