Sunday, March 1Ujala LIve News
Shadow

शोषित और वंचित समाज के लिए हमेशा खड़े रहते थे आंबेडकर: न्यायमूर्ति चौधरी

शोषित और वंचित समाज के लिए हमेशा खड़े रहते थे आंबेडकर: न्यायमूर्ति चौधरी

समतामूलक समाज के प्रबल समर्थक रहे डा आंबेडकर: शीतल

बाबा साहेब ने सामाजिक समरसता के लिए जीवनभर किया संघर्ष: नीरज त्रिपाठी

 

प्रयागराज। विश्वनाथ जनकल्याण सेवा संस्थान और प्रगति शिक्षा न्यास की ओर से आधुनिक भारत में संविधान निर्माता डॉ भीम राव आंबेडकर के विचारों की महत्ता को लेकर एक गोष्ठी विश्वनाथ प्रसाद जूनियर हाईस्कूल बैदवार कोरांव में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ गौतम चौधरी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी, मुख्य स्थाई अधिवक्ता शीतला प्रसाद गौड़ तथा विधायक कोरांव राजमणि कोल रहे।अध्यक्षता पी एन शुक्ल ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डा गौतम चौधरी ने कहा कि डॉ आंबेडकर वंचित और शोषित समाज के लोगों के पीछे हमेशा खड़े रहते थे, जब उन्होंने देश का संविधान लिखा, उसमें किसी धर्म का विरोध नहीं था। 1932 के एक प्रकरण पर चर्चा करते हुए न्यायमूर्ति डा चौधरी ने कहा कि हिंदू धर्म की कुरीतियों को देखकर उन्हें लगा था कि उन्हें इस धर्म में नहीं मरना चाहिए फिर भी हिंदू धर्म का विरोध नहीं किया। उन्होंने जब संविधान लिखा तो आर्टिकल 25 (2) में सभी धर्मों को महत्व दिया। धारा 370 पर भी उन्होंने विरोध इसलिए नहीं किया था कि कश्मीर में सबसे अधिक मुसलमान हैं बल्कि सबसे अधिक कन्वर्जन हो रहे कश्मीरी पंडितों को लेकर किया था। कश्मीर में पहले केवल कश्मीरी पंडित रहा करते थे, मुसलमानों का नामोनिशान नहीं था। उन्होंने कहा कि हिंदू कोई धर्म नहीं बल्कि जिंदगी जीने की एक कला है। पूर्व अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर ने सामाजिक समरसता और समान अवसरों की स्थापना के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। उच्च न्यायालय में मुख्य स्थाई अधिवक्ता शीतला प्रसाद गौड़ (शीतल) ने कहा कि डॉ आंबेडकर समतामूलक समाज के प्रबल समर्थक रहे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किया तथा सामाजिक न्याय को संविधान का मूल आधार बनाया। विधायक राजमणि कोल ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने का कार्य किया, जिसका लाभ आज भी देश को मिल रहा है। कार्यक्रम संयोजक विद्यालय के प्रबंधक और अपर शासकीय अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अनिल मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोल, रामेश्वर द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी, राकेश पांडेय, नरसिंह केसरी, शशि द्विवेदी, राम नवल सिंह, पिंटू चौबे, बलराम पांडेय, संतरा बिन्द, राजेश्वरी तिवारी, मिथिलेश शुक्ला, सोनू शुक्ला, जमुना प्रसाद मिश्रा, बबुआन द्विवेदी, राजेश मिश्रा आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश शुक्ल और ज्ञान नारायण कनौजिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *