होली पर डॉ०कश्यप ने बच्चों को बांटी खुशियां, बच्चे ख़ुशी से झूमें

प्रयागराज, दारागंज, भगवान श्रीराम के बालसखा निषादराज गुह्य के मूलवंशज श्रृंग्वेरपुर महाराज डॉ०बी.के.कश्यप ‘निषाद’ एवं कुलवधु रीता निषाद ने दारागंज आवास से राजमाता निर्मला देवी के मार्ग दर्शन में “होली हुड़दंग बच्चों के संग” कार्यक्रम के अंतर्गत हजारों बच्चों को रंग, पिचकारियां, टी- शर्ट, गुब्बारे,गुलाल आदि बच्चों को वितरित कर खुशियाँ बांटी।
होली संबंधित सामग्री प्राप्त कर बच्चे भी खुशी से झूम उठे।
उक्त अवसर पर डॉ०राजेश कुमार कश्यप,अधिवक्ता शिवमोहन कश्यप, इलाहाबाद उच्च न्यायालय,डॉ०पियूष कश्यप, रजत, मंजू निषाद, माया निषाद, अवधेश कुमार निषाद व बच्चों सहित अन्य जनमानस उपस्थित रहे।
