Saturday, March 7Ujala LIve News
Shadow

2027 के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता: राष्ट्रीय महासचिव

 2027 के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता: राष्ट्रीय महासचिव

प्रयागराज

एक निजी कार्यक्रम में रीवा(मध्य प्रदेश) जाते समय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का प्रयागराज जंक्शन पर भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं से 2027 के लिए कमर कस लेने का आह्वाहन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। आज डबल इंजन की सरकार में विकास की बयार बह रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि कल जो भारत आयात पर निर्भर था, आज वही मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात का ग्लोबल पावरहाउस है। रिकॉर्ड तोड़ती प्रगति और बढ़ता आत्मविश्वास यही है नया भारत। इस दौरान विधायक पीयूष रंजन निषाद, डॉ शैलेष पाण्डेय, राजेश गोंड, विजय श्रीवास्तव, अरुण पटेल, संजय राजन, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, मयंक दुबे, शुभम सिंह, निर्दोष सिंह गोलू, मोहित गुप्ता, विश्वास श्रीवास्तव , दीप द्विवेदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *