Saturday, March 7Ujala LIve News
Shadow

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2026 नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन – डॉ जी एस तोमर

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2026

नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन – डॉ जी एस तोमर

 


आरोग्य भारती एवं विश्व आयुर्वेद मिशन के संयुक्त तत्वावधान में
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के अवसर पर सुदर्शन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, झूँसी, प्रयागराज पर 8 मार्च, 2026: पूर्वाह्न 10-12 बजे तक महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर, बजन एवं ब्लड सुगर आदि की जांच की जाएगी एवं औषधियाँ भी प्रदान की जाएँगी । डॉ तोमर ने इस शिविर में नि:शुल्क परीक्षण एवं औषधियाँ प्रदान करने के लिए प्रवेक कल्प, झंडु, एमिल, एग्रो फार्मा एवं अक्षय फार्मा को बहुत बहुत धन्यवाद दिया है । उन्होंने कहा कि स्त्रियाँ देश की आधी आबादी ही नहीं राष्ट्र की आधारशिला हैं । एक स्त्री के स्वास्थ्य की चिंता पूरे परिवार के स्वास्थ्य की चिंता है । महिला एक साथ कई व्यक्तित्वों को लेकर जीती है । एक प्यारी पुत्री, भाइयों का पूरा ख्याल रखने वाली बहन, सच्ची जीवनसाथी एवं एक आदर्श माँ का व्यक्तित्व समेटे स्त्री पूज्या एवं आराध्या है । पति के लिए वह संकट में उत्तम सलाहकार, भोजन कराते समय मातृ स्वरूपा एवं पत्नी के रूप में कुल को बढ़ाने वाली है ।
शिविर में महिलाओं का सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त शर्करा परीक्षण आदि की व्यवस्था की गई है । इस शिविर में अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को “नारी शक्ति सम्मान पत्र” भी प्रदान किया जाएगा । यह जानकारी सुदर्शन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निदेशक राजेन्द्र कुमार सिंह ने दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *