Saturday, March 7Ujala LIve News
Shadow

फाफामऊ में भव्य होली मिलन समारोह, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने दिया एकता का संदेश

फाफामऊ में भव्य होली मिलन समारोह, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने दिया एकता का संदेश

 

फाफामऊ के ऐतिहासिक चौराहे पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। अध्यक्ष फाफामऊ गंगापार अजय जायसवाल ने सभी व्यापारियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और व्यापारियों से उनकी सुरक्षा रक्षा का वादा किया और एक दूसरे का हमेशा साथ देने का आग्रह कियाl जिलाध्यक्ष लालू मित्तल ने अतिथियों को अबीर गुलाल लगाकर ,गले मिलकर अंग वस्त्रम भेंट करके स्वागत किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी, स्थानीय नागरिक और गणमान्यलोग शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में होली के रंग, संगीत और भाईचारे का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

समारोह के दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नृत्य और संगीत का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंगों और खुशियों से सराबोर यह आयोजन देर तक चलता रहा और लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर होली के पर्व की खुशियां साझा कीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *