Friday, March 13Ujala LIve News
Shadow

पंद्रहवें वर्ष में ठिठोली हुआ प्रयागराज महोत्सव 20 एवं 21 मार्च को 2 दिवसीय प्रयागराज महोत्सव-2026 का आयोजन

पंद्रहवें वर्ष में ठिठोली हुआ प्रयागराज महोत्सव

20 एवं 21 मार्च को 2 दिवसीय प्रयागराज महोत्सव-2026 का आयोजन

आयोजन का प्रतिष्ठित चैनल उजाला लाइव करेगा सीधा प्रसारण 


प्रयागराज का सुपरिचित लोकप्रिय ठिठोली(राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह) को विस्तार देते हुए इस वर्ष से दो दिवसीय प्रयागराज महोत्सव-2026′ के रूप में आयोजित दुर्गा पूजा पार्क प्रीतम नगर धूमनगंज प्रयागराज में किया जाएगा।
आसरा फाउंडेशन, प्रयागराज के तत्वावधान में जनकवि कैलाश गौतम की स्मृति में आयोजित *प्रयागराज महोत्सव – 2026* की रूपरेखा तय करने के लिए शुक्रवार को बैठक वाइट हाउस, साकेत नगर, प्रीतम नगर में आसरा फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में आहूत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रयागराज महोत्सव के पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। बैठक का संचालन महोत्सव के डॉ श्लेष गौतम ने किया।।
—————–
*गीतकार अरुण जैमिनी को मिलेगा आसरा कैलाश गौरव सम्मान-2026*
————–
बैठक में सर्वसम्मति से सुविख्यात अंतरराष्ट्रीय व्यंग्यकार अरुण जैमिनी को आसरा कैलाश गौतम गौरव सम्मान-2026 के लिए चयनित किया गया। तथा रवींद्रनाथ तिवारी गीत ऋषि सम्मान डॉक्टर रुचि चतुर्वेदी को प्रदान किया जाएगा साथ ही लॉयन पंकज पाठक प्रयागराज गौरव सम्मान – 2026 अपने शहर के सफल उद्यमी, मोटिवेशनल स्पीकर शिव शंकर सिंह को दिया जाएगा।
नगर के महापौर गणेश केशरवानी तथा इंजी हर्षवर्धन बाजपेई विधायक शहर उत्तरी प्रयागराज को मुख्य संरक्षक बनाया गया। बैठक में प्रदीप तिवारी आसरा को प्रयागराज महोत्सव के अध्यक्ष एवं संयोजक तथा राकेश जैन – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष घोष – महासचिव, डॉ पीयूष दीक्षित – कोषाध्यक्ष, डॉ पुष्पेन्द्र सिंह, चंद्र शेखर ओझा, विशाल सिंह रिशु, मंजीत कुशवाहा को प्रमुख समन्वयक तथा डॉ भूपेश द्विवेदी, अखिलेश शर्मा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अखिलेश सिंह, तारिक सईद अज्जू, नरेश महारानी को प्रमुख संरक्षक बनाया गया। प्रयागराज महोत्सव के एवं संचालक के रूप में डॉ श्लेष गौतम होंगे।
*राजेश गुप्ता होंगे मुख्य सलाहकार*
प्रीतम नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता को ठिठोली महोत्सव का मुख्य सलाहकार बनाया गया है।

उपाध्यक्ष के रूप में ,संदीप सिंह यादव, प्रवीण पांडेय, दीपक सिंह पटेल, राजू पाल एवं मीडिया प्रभारी शिव पूजन सिंह, आलोक मालवीय को बनाया गया।
**********
प्रयागराज महोत्सव दिनांक 20–21 मार्च 2025 शुक्रवार एवं शनिवार को दुर्गा पूजा पार्क में किया जाएगा । महोत्सव के पहले दिन 20 मार्च 2026 शुक्रवार को शाम 8 बजे से भोजपुरी नाइट्स (रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह) जिसमें शहर में विशिष्ट सेवा कर रहे लोगों को विशिष्ट सेवा सम्मान – 2026 (कला, चिकित्सा, विधि, साहित्य के क्षेत्र में) प्रदान किया जाएगा। तथा दूसरे दिन 21 मार्च 2026 शनिवार को रात्रि 8 बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
——————
*दो दिवसीय कार्यक्रम में फूड फेस्टिवल का भी आयोजन* किया जाएगा जिसमें प्रयागराज के सुप्रसिद्ध व्यंजनों के स्टाल लगेंगे।
*प्रयागराज महोत्सव के पहले दिन भोजपुरी नाइट्स में जुटेगा भोजपुरी के सांस्कृतिक कलाकार*
इस वर्ष से आयोजित होने वाले भोजपुरी नाइट्स में पारंपरिक लोकगायिका अलका सिंह पहाड़िया – मुंबई, मनोहर सिंह – मुम्बई, जीतेंद्र तिवारी ”अमृत’ – गाजीपुर, अर्चना कोटार्य – झांसी, नीरज पाण्डेय – चंदौली रत्नेश दुबे प्रयागराज, भूपेंद्र शुक्ला – प्रयागराज, आशुतोष श्रीवास्तव आदि अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।
*प्रयागराज महोत्सव के द्वितीय दिवस 21 मार्च को जुटेंगे देश भर के नामचीन कवि*
ठिठोली राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में आमंत्रित कवियों में सुरेश अलबेला – मुंबई
अरुण जैमिनी – हरियाणा
डॉ आदित्य जैन – राजस्थान
डॉ रुचि चतुर्वेदी – मथुरा
सुमित ओरछा – मध्य प्रदेश
चेतन चर्चित – दिल्ली
प्रतिमा दीक्षित – कानपुर
अखिलेश द्विवेदी – प्रयागराज, कुमार विकास – कौशांबी
अभिजीत मिश्रा – रायबरेली हैं।
बैठक में अमरजीत सिंह, शिव कुमार भारतीय, अनिल कुशवाहा, राम लोचन साहू, भगवान दास भारतीय पार्षदगण दिग्विजय सिंह, राजेश गुप्ता, अतुल केशरवानी, आलोक मालवीय, ज्ञान प्रकाश केशरवानी, पवन गुप्ता, सचिन केशरवानी, गौतम बनर्जी, रवि निषाद, मनीष सेठ सहित समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *