Monday, February 9Ujala LIve News
Shadow

कातिल चायनीज मांझे के खिलाफ जिलाधिकारी को पतंग व्यापारियों ने ज्ञापन सौपा

कातिल चायनीज मांझे के खिलाफ
जिलाधिकारी को पतंग व्यापारियों ने ज्ञापन सौपा

प्रयागराज पतंग व्यापारी एकता एकता समिति प्रयागराज के एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य संरक्षक  विजय गुप्ता के नेतृत्व जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी  मनीष वर्मा को मिलकर ज्ञापन सौपा
जिलाधिकारी  ने अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्रा को निर्देशित किया कि पुलिस के आला अधिकारियों से वार्ता कर चाइनीस मांझा बेच रहे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और व्यापारियों कोई दिक्कत आती तो उसको दूर किया जाए
मुख्य संरक्षक  विजय गुप्ता ने कहां की वर्तमान समय चाइनीज़ मंझे जो कि शासन से प्रतिबन्धित है के प्रयोग से हो रही दुर्घटनाओं से आयी लोगों की मौत तथा अनेक लोग घायल हुए हैं
जो चिन्तनीय है, इस पर प्रशासन का ध्यान आवश्यक है किन्तु इसके कारण पुलिस द्वारा सभी पतंग विक्रेताओं को परेशान ना किया जाए
इस अवसर पर व्यापारी नेता प्रमिल केसरवानी ने कहा कि उपरोक्त सम्बन्ध में पतंग व्यापारी एकता समिति के हम सभी कार्यकर्ता इस ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध करते हैं कि पुलिस प्रशासन अपने श्रोतों से ऐसे लोगों का पता लगाकर जो चाइनीज़ मंझे की चोरी छिपे या किसी भी तरह से विक्री कर रहे हैं
के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय

अध्यक्ष इफ्तिखार अली और महामंत्री मनीष मालवीय व कोषाध्यक्ष इमरान अली ने संयुक्त रूप से कहा कि जिसमें पतंग व्यापारी एकता समिति के पदाधिकारी पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे किन्तु जो पतंग विक्रेता पूरी इमानदारी के साथ अपनी रोजी रोटी चलाने में व्यस्त हैं तथा चाइनीज़ मंझे की विक्री नहीं कर रहे हैं उन्हें परेशान यह प्रताड़ित न किया जाए
ज्ञापन देने वालों के हस्ताक्षर सर्व श्री इमरान अली बबलू सुहैल नियाज़ी गुड्डू भाई मनीष भाई शफीक खान राही फरीद अहमद मनोज मालवीय इमरान अहमद मो. तौफीक निराले आयुष अग्रवाल पवन अग्रवाल
नौशाद अभिषेक विद्यार्थी
इफ्तेखार अली विंडी मामा
बंटी भाई तसलीम भाई
प्रिंस लाल बाबू अग्रवाल
शाकिर भाई साबिर भाई
आनंद भाई शमीम भाई
शालू भाई राजा पप्पा
शकील चाचा शिम्मु देव भाई
उस्मान नन्हे गुड्डू अजमेरी
चांद नैनी नुसरत नवाबी
बबलू टेंट जितेंद्र
अरशद मोहम्मद आमिर भाई
मोहम्मद करीम मोहम्मद रहीम
मुहम्मद दुलारे अमन आदि लोग उपस्थित रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *