प्रयागराज प्रेस क्लब ने किया पत्रकार परिवार मिलन कार्यक्रम

प्रयागराज। प्रयागराज प्रेस क्लब की ओर से माघ मेला के सेक्टर तीन जवाहरलाल नेहरू रोड स्थित शिविर में पत्रकार परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकार और उनके परिजनों के साथ ही मेला प्रशासन, पुलिस प्रशासन , संत, कवि और समाजसेवियों का जमावड़ा हुआ। सभी लोगों ने प्रयागराज प्रेस क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए क्लब के उत्तरोत्तर विकास की कामना की। अतिथियों ने कहा कि प्रयागराज प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने सराहनीय पहल की है। इससे आपसी एकजुटता और सौहार्द में वृद्धि होगी। सबके सहयोग, सामंजस्य और वरिष्ठों के मार्गदर्शन से प्रयागराज प्रेस क्लब नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर एसीपी मनोज कुमार सिंह,सेक्टर मजिस्ट्रेट इन्दु भूषण शर्मा, प्रयागराज मेला प्राधिकरण के कर्मचारी मनोज गौतम, प्रवीण केसरवानी, रमेश चन्द्र ओझा, प्रमोद शुक्ला, राजेश कुमार त्रिपाठी, साध्वी डॉक्टर राधाचार्या, कवियत्री पूर्णिमा पांडेय, राकेश पांडेय, अधिवक्ता प्रकाश चंद्र शुक्ला, महेश शर्मा के साथ ही क्लब के संरक्षक अनुपम मिश्र, अध्यक्ष-आलोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष-सुधीर शुक्ला, सचिव-अचिन्त्य रंजन मिश्र, कोषाध्यक्ष-आलोक मालवीय, वरिष्ठ पत्रकार सुनील शुक्ला, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, शिवेंद्र विक्रम, अमित श्रीवास्तव, आनंद राज, शिवपूजन सिंह, अभिषेक पांडेय, सुनील बच्चन,गगन जैन, अनुराग यादव संटू, राम किशन पटेल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं छायाकार मौजूद रहे। प्रेस क्लब के अध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि संगठन पत्रकार हितों में कार्य करता रहेगा।,पत्रकारों को सुरक्षा,चिकित्सा,बीमा आवास जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयास करेगा।
