1000 बच्चों ने समाज विकास मंच प्रतियोगिता में दिखाई अपनी प्रतिभा


भदोई
ज्ञानपुर अंतर्गत डी ब्लॉक के 44 विद्यालयों पर एक दिवसीय प्रतियोगिता समाज विकास मंच की ओर से कराया गया जिसमें 1000 बच्चों ने प्रतिभा किया सभी बच्चों को पेपर के दौरान पढ़ाई किट वितरण किया गया । समाज विकास मंच की पूरी टीम सभी विद्यालयों पर निरीक्षण कर सुचारू रूप से परीक्षा को संपन्न करवाया। यह परीक्षा पांचवी के विद्यार्थियों का करवाया गया। जिसका रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न हुआ था । संस्था के अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि भविष्य उज्जवल बनाने के लिए साक्षरता अत्यंत ही आवश्यक है । इस परीक्षा में 12 वालंटियर को नियुक्त किया गया था। अजय शुक्ला , विष्णु पाण्डेय,राजन, रोहित, सूरज ,अमन सोम आदि लोग मौजूद रहे ।
