गंगा समग्र के राष्ट्रीय सह संपर्क प्रमुख बनाए गए अखिलेश शर्मा
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने महासचिव अखिलेश शर्मा का बार में किया स्वागत, अभिनंदन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव और वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश कुमार शर्मा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन गंगा समग्र का राष्ट्रीय सह सम्पर्क प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। उन्हें यह दायित्व नई दिल्ली स्थित
केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में आयोजित गंगा समग्र के छठवें तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सौंपा गया। कार्यक्रम 6, 7 एवं 8 फरवरी को आयोजित हुआ था। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा कृष्ण गोपाल ने किया। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे कार्यकर्ताओं को सह सरकार्यवाह डा कृष्ण गोपाल ने संबोधित किया। दूसरे दिन सर्व सम्मति से नौ प्रस्ताव पारित किए गए। तीन दिन तक विभिन्न सत्रों के आयोजन के कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रहे। इस मौके पर मंगल धाम देवघर के संत आचार्य प्रदीप, गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, संयुक्त महामंत्री अवधेश, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ आशीष गौतम, केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल दिल्ली की प्रधानाचार्य डॉ संगीता भाटिया आदि उपस्थित रहे। महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा को राष्ट्रीय सह संपर्क प्रमुख बनाए जाने पर सोमवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पाण्डे बबुआ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, राज कुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, बैरिस्टर सिंह, रामेश्वर दत्त पाण्डेय, अंजनी कुमार मिश्र, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चन्द्र शुक्ला, अवनीश चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पाण्डेय आदि ने बधाई दी है।
