मेजारोड व्यापार मंडल कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर कांग्रेसी नेता को दी गई श्रद्धांजलि

रिपोर्ट अतुल तिवारी
व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कार्यक्रम का किया नेतृत्व कहा दिवंगत रमेश चंद्र पांडेय का संपूर्ण जीवन समाजसेवा जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों को रहा समर्पित
मेजा। प्रयागराज मंडल विकास निगम के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिवंगत रमेश चंद्र पांडेय के निधन को लेकर मेजारोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में व्यापार मंडल कार्यालय पर सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शोकसभा में मौजूद लोगो ने दो मिनट मौन रह कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किय। शोकसभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने रमेश चंद्र पाण्डेय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि दिवंगत श्री पांडेय स्वच्छ छवि के नेता थे,जिन्होंने सिद्धांतों से हटाकर कभी समझौता नहीं किया। श्री उपाध्याय ने आगे कहा कि रमेश चंद्र पाण्डेय का पूरा जीवन समाजसेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों को समर्पित रहा है। उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को प्रयागराज मंडल विकास निगम के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश चंद्र पांडेय का प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था जिसको लेकर क्षेत्र में शोक लहर है। इस मौके पर जोगेंद्र प्रताप सिंह, शिवम शुक्ला,सबल तिवारी, रमेश उपाध्याय, पवन तिवारी, ऋषभ पांडे,नीरज पांडे, भगौती यादव तथा शुभम प्रजापति आदि के अलावा कई अन्य लोग शोकसभा में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
