Wednesday, February 18Ujala LIve News
Shadow

पारंपरिक लोक चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

पारंपरिक लोक चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन


प्रयागराज
आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में IQAC और चित्रकला विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को पारंपरिक लोक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष शासी निकाय पंकज जायसवाल एवं न्यायमूर्ति उमेश कुमार ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा पुरस्कार वितरण किया। प्रथम स्थान पर नंदिता कुमारी, द्वितीय स्थान पर नंदिनी निषाद तथा तृतीय स्थान अर्पिता गुप्ता ने प्राप्त किया तथा तीन छात्राओं ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किये। निर्णायक मंडल में उपप्राचार्या प्रो० ईभा सिरोठिया, प्रो० अंजू श्रीवास्तव, प्रो० नीलांजना जैन रहीं। प्रतियोगिता में बडी संख्या में चित्रकला विभाग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा छात्राओं द्वारा आकर्षक पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई गयी। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० अर्चना पाठक ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर डॉ० रंजना त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० किरण मिश्रा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की डॉ० प्रियंका, डॉ० चित्रा, डॉ० अमित, डॉ० सव्यसाची, डॉ० दामिनी तथा समस्त शिक्षिकायें, शिक्षक एवं सभी छात्रायें उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *