Wednesday, February 18Ujala LIve News
Shadow

गुरुकुल मोंटेसरी फाफामऊ बना विजेता, 70 टीमों ने दिखाया सूर्य नमस्कार एवं योग का कौशल

गुरुकुल मोंटेसरी फाफामऊ बना विजेता, 70 टीमों ने दिखाया सूर्य नमस्कार एवं योग का कौशल

प्रयागराज। क्रीड़ा भारती, प्रयागराज द्वारा आयोजित ‘सूर्य सप्तमी पखवाड़ा’ के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में जनपद की कुल 70 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी योग प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
​बच्चों के उत्साह और योग के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए क्रीड़ा भारती ने विजेताओं की घोषणा की है।

​कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विद्यालयों के प्रदर्शन के आधार पर निम्नलिखित स्थान निर्धारित किए गए:
​प्रथम स्थान: गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल, फाफामऊ, प्रयागराज।
​द्वितीय स्थान: खेलगांव पब्लिक स्कूल, प्रयागराज।
​तृतीय स्थान: सेंट एंथोनी गर्ल्स कॉलेज, प्रयागराज

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इलाहाबाद पब्लिक स्कूल, रामा देवी बालिका इंटर कॉलेज, इंडियन गर्ल्स बालिका इंटर कॉलेज अन्नपूर्णा पब्लिक स्कूल मेजा, द्वारिका प्रसाद गर्ल्स कॉलेज प्यारी नंदन उमराव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, के. एन. काटजू इंटर कालेज,डॉ. के. पी. जायसवाल इंटर कॉलेज, जी. जी. आई. सी. मुंगेरी, करछना, ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज, लाल बहादुर शास्त्री तकनीकी इंटर कॉलेज, मांडा, चंद्रशेखर आज़ाद इंटर कॉलेज, सभा गंज दहियावा को ‘विशिष्ट पुरस्कार’ से नवाजा गया। इन विद्यालयों को सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

​क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने स्वयं विद्यालयों का भ्रमण कर विजेता टीम के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
​डॉ. भास्कर शुक्ला (उपाध्यक्ष, काशी प्रांत)
​श्री वीरेंद्र नाथ उपाध्याय (मंत्री)
​श्री नवीन पोरवाल (जिला मंत्री)
​श्री अभय कुशवाहा (प्रतियोगिता संयोजक)
दीपक कपूर, सदस्य
संजय श्रीवास्तव ,सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *