Sunday, March 15Ujala LIve News
Shadow

स्वादेशी मेले में पुष्प सज्जा, सुलेख लेखन और स्वदेशी सामानों की रही धमक

 

 

स्वादेशी मेले में पुष्प सज्जा, सुलेख लेखन और स्वदेशी सामानों की रही धमक

 

प्रयागराज सुलेख प्रतियोगिता में अंशा अंसारी नंदिता कुमारी, प्राची कुशवाहा, ऋचा पांडेय एवं पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में नंदिनी निषाद, अभिनव सिंह, अंकिता चौहान प्रथम स्थान पर रहे।उत्तर मध्य प्रदेश सांस्कृतिक केंद्र में चल रहे स्वदेशी मेला में भारी भीड़ देखने को मिली लोगों ने अनेक प्रांतो से आए हुए विविध सामग्रियों की खरीदारी की। स्वदेशी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में आज सुलेख एवं पुष्प सज्जा के नाम रहा । डॉ सुधा त्रिपाठी , अंजलि सक्सेना , डॉ मानस प्रकाश मिश्रा ,डॉ रेणु प्रसाद, श्रीमती माया द्विवेदी, मिसेज रतना जायसवाल निर्णयक की भूमिका में रहीं। सुलेख प्रतियोगिता में 450 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। वही पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में 156 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जजों के लिए शाम तक रिजल्ट देने की बड़ी चुनौती थी कड़ी मेहनत के बाद 5:00 बजे रिजल्ट घोषित किया जा सका । इसमें प्रथम स्थान पर अंशा अंसारी, नंदिता कुमारी, प्राची कुशवाहा , रिचा पांडेय तथा द्वितीय स्थान पर समृद्धि शाक्य, चंदन, सिद्धि कुमारी , शबनम फातिमा तृतीय स्थान पर रोशनी, नंदिनी निषाद, नेहा रविदास तथा अदिति कुमारी रही इसी तरह से पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में नंदिनी निषाद, अभिनव सिंह और अंकित चौहान ने बाजी मारी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया एवं विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सायं सांस्कृतिक संध्या में अनेक रंग रहे जहां दीप्ति योगेश्वर ने योग के अनेक आसनों पर अपना नृत्य प्रस्तुत किया वही प्रयागराज की मुनमुन अधिकारी, गौरव बंसल, डॉ नीता, उत्सव, खुशी ,सात्विका, सुमन लता, मास्टर उबेद सहित अनेक कलाकारों ने विविध लोकगीतों को प्रस्तुत किया। विभाग संयोजक डॉ अश्विनी कुमार द्विवेदी ने अतिथियों का सम्मानित किया। महानगर संयोजक लववर्मा एवं मेलापूर्णकालिक प्रभात कुमार ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किया वहीं प्रांत मेल प्रमुख डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने मेले का संयोजन किया। युवा प्रमुख ऋषिकेश ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *