स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत द्वारा स्वदेशी मेले का हुआ शुभारम्भ

प्रयागराज
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज में स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत द्वारा स्वदेशी मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला 18 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक चलेगा। मेले का उद्घाटन शंकराचार्य ज्योर्तिमठ बद्रिकाश्रम आश्रम पूज्य वासुदेवानंद सरस्वती के द्वारा किया गया।
काशी प्रांत स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा प्रयागराज के मेले की संकल्पना की सराहना करते हुए स्वामी वासुदेवानंद जी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम स्वदेशी पर चर्चा ना करें बल्कि स्वदेशी का आचरण करें। पूज्य शंकराचार्य जी ने स्वदेशी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अल्प संख्या में स्वदेशी के कार्यकर्ता दीर्घ जनसंख्या के हृदय में स्वदेशी का दीप प्रज्वलित कर सकते हैं। शंकराचार्य जी ने कहा कि स्वदेशी भाषा, स्वदेशी भूषा स्वदेशी रहन-सहन, स्वदेशी आत्मबोध पर गौरव करना भारतीय संस्कृति का ध्येय है। स्वदेशी का संरक्षण और पोषण करना भारतीय संस्कृति का संरक्षण एवं पोषण है। जब राष्ट्र संस्कृति से प्रेरित होता है, तब उस राष्ट्र की सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक व्यवस्था स्वदेशी का अनुसरण करने लगती है। स्वदेशी का अनुसरण करके कोई राष्ट्र अपने परम वैभव के शिखर पर पहुंच सकता है। स्वदेशी एक शाश्वत कर्तव्य और धर्म है। स्वदेशी जितना अल्पकालिक है उतना ही दीर्घकालिक है। स्वदेशी को जागृत करने से राष्ट्र जागृत होगा। मेले की विशिष्ट अतिथि डॉ शिखा दरबारी दरबारी ने कहा कि स्वदेशी भारत की आत्मा है। स्वदेशी राष्ट्र का आभूषण है। भारत की वैश्विक पहचान स्वदेशी के कारण है। भारत की संस्कृति पाश्चात्य संस्कृति को अपनी ओर आकर्षित करती है क्योंकि भारत की मूल चेतना और संवेदना स्वदेशी है। स्वदेशी के अभाव में भारत अपनी आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर कदम नहीं बढ़ा पाएगा। भारत में 37 करोड़ युवा हैं। इस दृष्टि से भारत में 37 करोड़ स्टार्टअप हो सकता है।
यदि भारत के युवा को सन्मार्ग पर प्रेरित करना है तो भारत के युवा वर्ग को स्वदेशी को अपने हृदय में धारण करना पड़ेगा।
कार्यक्रम का संयोजन स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत द्वारा किया गया है। प्रयागराज के मेले को संचालित करने में मुख्य भूमिका मेला प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत डॉ अरुण कुमार जी के द्वारा की गई है। स्वदेशी शिल्प मेले में दुकानों के प्रबंधन का उत्तरदायित्व मेला पूर्णकालिक प्रभात जी के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का पर्यवेक्षण अखिल भारतीय स्वदेशी जागरण मंच के मेला प्रमुख श्री सचिंद्र बरियार के द्वारा किया जा रहा है। मेले में अखिल भारतीय अधिकारी के रूप में डॉ विजय कुमार सिंह सदस्य प्रचार टोली, अनुपम श्रीवास्तव क्षेत्र संयोजक स्वदेशी जागरण मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की विशेष उपस्थिति थी।
मेले का संयोजन मेले की अध्यक्ष डॉ कृतिका अग्रवाल और उनकी टीम के द्वारा किया गया।
स्वदेशी के मेले के संचालन का प्रभाव डॉ अश्विनी द्विवेदी विभाग संयोजक प्रयागराज विभाग के द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में आदर्श तिवारी , राजलक्ष्मी तिवारी, आभा सिंह, माया द्विवेदी, रतन जायसवाल, रीना मिश्रा , गंगेश नारायण पांडे , धीरज तिवारी, नीरज , लव वर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में भजन प्रणेश देशपांडेय द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में स्वस्ति वाचन आचार्य धीरज के वेदपाठी वातकों के द्वारा किया गया। डॉ अखिलेश त्रिपाठी की विशेष कार्यक्रम का संचालन किया।
