Saturday, February 14Ujala LIve News
Shadow

2027 के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता: केशव प्रसाद मौर्य

 2027 के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता: केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज  अंबेडकर नगर रवाना होने से पहले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों को शिवरात्रि व होली की शुभकामनाएं देते व संवाद करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 2027 के लिए तैयार रहें। यदि चाहते हैं कि 2027 में बड़ी विजय मिले तो उसके लिए अब कमर कस लेना होगा। फार्म 6 भरवाने को लेकर जो समय सीमा बढ़ाई गई है उसका पूरा सदुपयोग करते हुए फार्म 6 भरवाने में लगे रहें। शिथिलता न बरतें। डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पेश बजट 2026 के बारे में लोगों खासकर युवाओं को बताएं कि डबल इंजन सरकार में उनके लिए संभावनाओं के द्वार खुले हैं। बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। डिप्टी सीएम ने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री योग्यता से बनता है, उसके लिए अब परिवारवादी विरासत की मुहर कतई ज़रूरी नहीं है। यह छोटी, लेकिन खरी बात कांग्रेस के अपरिपक्व नेता राहुल गांधी को समझ में नहीं आती। अखिलेश यादव बौखलाहट में हैं।
इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, डॉ शैलेश पांडेय, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, राजेंद्र मिश्र, कविता पटेल, कुंज बिहारी मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, राजेश गोंड, विवेक मिश्र, अंबुज त्रिपाठी, निर्दोष सिंह गोलू, विजय श्रीवास्तव, शुभम सिंह, विश्वास श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *