अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज (AKGEC) की टीम ने कृषि क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

गाजियाबाद
ABES Engineering College, Ghaziabad में आयोजित IEEE द्वारा प्रायोजित 2nd International Conference (ICCSC-2026) में छात्रों के शोध पत्र ‘AgriCrop’ को प्रतिष्ठित ‘Best Paper Award’ से सम्मानित किया गया।
इस गौरवशाली उपलब्धि को सोवित सिंह और उनकी टीम ने हासिल किया। टीम में शामिल अन्य होनहार सदस्य — तुषार, विजय कुमार शाह, उत्कर्ष उपाध्याय और उत्कर्ष मिश्रा की टीम ने ने इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्रों ने यह सफलता अपने मेंटर संतोष कुमार उपाध्याय के विशेष मार्गदर्शन में प्राप्त की।
किसानों की मदद कैसे करेगा यह प्रोजेक्ट?
टीम के सदस्य सोवित सिंह ने बताया कि उनका मॉडल विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और भारतीय किसानों की जमीनी समस्याओं को हल करने के लिए बनाया गया है:
लागत में कमी: अक्सर किसान बिना मिट्टी की जाँच के खाद डालते हैं। ‘AgriCrop’ मिट्टी के पोषक तत्वों (Nutrients) की सटीक जाँच कर यह बताएगा कि किस खेत में कौन सा उर्वरक डालना है, जिससे किसानों का पैसा बर्बाद नहीं होगा।
99% सटीक सुझाव: टीम द्वारा विकसित XGBoost Machine Learning Model 99.03% सटीकता के साथ यह भविष्यवाणी करता है कि मौसम और मिट्टी की सेहत के अनुसार कौन सी फसल (Crop) सबसे अधिक मुनाफा देगी।
उन्नत खेती: यह तकनीक पुराने पारंपरिक तरीकों की जगह ‘Data-Driven Farming’ को बढ़ावा देगी, जिससे पैदावार (Yield) में बढ़ोतरी होगी।
समारोह में सम्मान:दो दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जब सोवित सिंह और उनकी टीम को मंच पर बेस्ट पेपर अवार्ड की ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिया गया, तो इसे कॉलेज और गाजियाबाद के लिए गर्व का क्षण रहा।
