Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

पूर्व महापौर ने मंत्री नन्दी एवं समर्थकों के साथ केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन

पूर्व महापौर ने मंत्री नन्दी एवं समर्थकों के साथ केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन

मुट्ठीगंज स्थित कार्यालय पर विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने भी दी शुभकामनाएं

प्रयागराज

प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी का जन्मदिन बुधवार को मुट्ठीगंज स्थित कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व महापौर ने केक काटकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, मित्रों और शुभचिंतकों ने सैकड़ों की संख्या में केक काटकर व अंगवस्त्रम पहनाकर हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाइयां दीं।

मंत्री नन्दी ने भी प्रयागराज की लगातार दो बार ऐतिहासिक बहुमत से महापौर रहीं जीवनसाथी अभिलाषा गुप्ता नन्दी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना दी।

मंत्री नन्दी ने कहा कि पूर्व महापौर ने जीवन में तमाम कठिनाइयों, चुनौतियों एवं परिस्थितियों को अपने जीवटता, हिम्मत और धैर्य से पराजित किया। शिला जैसा हौसला और महासागर जैसा सहनशीलता आपके व्यक्तित्व की विशेषता है!

पारिवारिक एवं सार्वजनिक दायित्वों के बीच संतुलन साधते हुए आपने जनसेवा और लोकप्रियता के अनेकों मानक स्थापित किए।

अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि “यह दिन मेरे लिए विशेष है, और मैं इसे समाज के प्रति अपना योगदान देने के संकल्प के साथ मनाती हूँ। सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।

इस अवसर पर प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला, महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टण्डन, इलाहाबाद मशीनरी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंबरीश खुराना, पूर्व अध्यक्ष राणा नायर, इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरफान अहमद, इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष राजीव नायर, अखिलेश सिंह, इलाहाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष राजेश गोंड़, यमुनापार पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, दीप द्विवेदी, मुट्ठीगंज मंडल प्रभारी देवेन्द्र मिश्र, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष परमानन्द वर्मा, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया निषाद, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे गौरव मिश्र, आलोक सिंह, विवेक साहू, अनूप मिश्र रिषभ लाला एवं अन्य पदाधिकारी व देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *