Tuesday, February 3Ujala LIve News
Shadow

वरिष्ठ समाजसेवी ऋषि अग्रवाल को वर्ल्ड कल्चर एंड एनवायरमेंट प्रोटेक्शन कमीशन के द्वारा मिला सम्मान

वरिष्ठ समाजसेवी ऋषि अग्रवाल को वर्ल्ड कल्चर एंड एनवायरमेंट प्रोटेक्शन कमीशन के द्वारा मिला सम्मान

प्रयागराज.

प्रयागराज के वरिष्ठ समाजसेवी ऋषि अग्रवाल को वर्ल्ड कल्चर एंड एनवायरमेंट प्रोटेक्शन कमीशन द्वारा शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है, जो उनके दशकों के अथक प्रयासों का परिणाम है। यह सम्मान उन्हें द कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली में लोकसभा स्पीकर के सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में दिया गया, जहां देश के प्रमुख व्यक्तियों ने उनकी सराहना की।

श्री अग्रवाल को इससे पहले भी समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए 43 बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान दिया जा चुका है, जो उनकी अद्वितीय सेवाओं का प्रमाण है। श्री अग्रवाल ने बताया कि वह पिछले 17 सालों से समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और राष्ट्रीय स्तर के कई सामाजिक संगठनों के विशिष्ट पदों पर आसीन होकर कार्य कर रहे हैं। पिछले वर्ष भी नेपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सार्क सम्मेलन में आमंत्रित हो चुके हैं।

प्रयागराज के वासियों में इनके इस सम्मान से हर्ष की लहर है और प्रयागराज के ही कई संगठनों ने इन्हें सम्मान देने के लिए आमंत्रित किया है। इस सम्मानित उपाधि का सारा श्रेय इन्होंने प्रयागराज के निराश्रित बच्चों और माताओं को दिया है, उन्होंने सभी सक्षम व्यक्तियों से आवाहन किया है, की सब उनके साथ मिलकर चलें, जब तक हम उनके दुख को अपना दुख नहीं समझेंगे हम किसी के लिए कुछ नहीं कर पाएंगे।

यह सम्मान न केवल ऋषिअग्रवाल के लिए, बल्कि पूरे प्रयागराज के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *