Tuesday, February 3Ujala LIve News
Shadow

भारत को प्रगति करने से कोई रोक नहीं सकता: केशव मौर्य

 भारत को प्रगति करने से कोई रोक नहीं सकता: केशव मौर्य

 

राहुल, अखिलेश, ममता, तेजस्वी सत्ता वियोग में व्याकुल

बजट 2026–27 पर प्रेस वार्ता का आयोजन

प्रयागराज
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में बजट 2026–27 पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूरे विश्व को भरोसा है कि भारत को प्रगति करने से कोई रोक नहीं सकता। बजट 2026–27 में युवा, गरीब, किसान, महिला, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रक्षा क्षेत्र सहित सभी वर्गों क्षेत्रों का ध्यान रखकर 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को अंगीकार किया गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह बजट गरीबों को अमीर बनाने के लिए अनेकों नेक अवसर प्रदान करने पर्यटन की दृष्टि से प्रगति के नए मुकाम छूने, महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, रोजगार, इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में विकास करने का बजट है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ‘विकसित भारत’ का स्पष्ट रोड मैप बताते हुए कहा कि यह बजट चतुर्दिक समृद्धि, सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट को ‘मोदी की गारंटी वाला बजट’ करार देते हुए इसके लिए आभार व्यक्त किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बजट गांव, गरीब, किसान, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन को प्रोत्साहन और किसानों की आय में वृद्धि को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट गरीब कल्याण, उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण को समर्पित है। सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और आत्मविश्वास से परिपूर्ण यह बजट समाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि यह बजट सर्व समाज के हितों को सर्वोपरि रखते हुए समग्र विकास की नींव रखता है। आत्मनिर्भरता की दिशा में यह एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है, जो भारत को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की क्षमता रखता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट ठोस नीतियों और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को मजबूती से आगे बढ़ाने वाला है। उन्होंने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य से पर्यटन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खेल से तीर्थाटन तक हर क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खुलते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रस्तुत बजट निवेश, उद्यमिता और उत्पादकता को नई गति देने वाला है, जिससे भारत एक उभरते आर्थिक शक्ति-केंद्र के रूप में वैश्विक मंच पर अपनी पहचान और मजबूत करेगा। इसी क्रम में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में से वाराणसी–दिल्ली और वाराणसी–सिलीगुड़ी जैसे दो महत्वपूर्ण कॉरिडोर उत्तर प्रदेश को मिलना प्रदेश की कनेक्टिविटी, निवेश और विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी आर्थिक नीतियों से भारतीय अर्थव्यवस्था को जो मजबूती मिली है, केन्द्रीय बजट 2026-27 उसी विकास गति को और तेज करने वाला सिद्ध होगा।

राहुल, अखिलेश, ममता, तेजस्वी सत्ता वियोग में व्याकुल

मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष द्वारा बजट पर उठाए गए सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव सत्ता वियोग में व्याकुल लोग हैं। ये सत्ता के बिना राजनीति नहीं कर सकते क्योंकि सेवा इनके संस्कार में नहीं और सत्ता इनको मिलने वाली नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है। पूरा विश्वास है कि भारत 2047 तक विकसित बन जाएगा और उत्तर प्रदेश भी। विपक्ष पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सत्ता विहीन लोग फर्जी आरोप लगाकर फर्जी राजनीति करते हैं और अब इनकी दुकान चलने वाली नहीं है। प्रेस वार्ता का संचालन प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने किया जबकि आभार ज्ञापन सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने दिया। गंगापार मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, यमुनापार मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

फार्म 6 को लेकर पूरी ताकत सक्रियता से लगे रहें कार्यकर्ता

सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब तीन दिन का पूरा समय फार्म 6 भरवाने में लगाएं। 2027 में 2017 से ज्यादा बड़ी विजय प्राप्त करेंगे। समय कम है। कार्यकर्ता 6 फरवरी तक पूरी ताकत व सक्रियता से अपने बूथ पर समय दें। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। 2026– 27 का बजट सारे बजटों के निचोड़ के रूप में प्रस्तुत किया गया है। जनता तक इसे पहुंचाएं पूर्ववर्ती सरकारों ने बौद्ध तीर्थ स्थलों व हिंदू तीर्थ स्थलों की उपेक्षा की और अब भाजपा सरकार उन तीर्थ स्थलों का विकास कर रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करे 2027 को फतह करने के लिए।

इस दौरान भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, डॉ रीता बहुगुणा जोशी, विधायक दीपक पटेल, गुरुप्रसाद मौर्य, पीयूष रंजन निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, एमएलसी डॉ केपी श्रीवास्तव, सुरेंद्र चौधरी, राजेंद्र मिश्र, नीरज त्रिपाठी, प्रभा शंकर पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा, रवि केसरवानी, राजेश गोंड, डॉ शैलेष पांडेय, अजय सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, विजय श्रीवास्तव, पार्षद नीरज गुप्ताआदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *