Tuesday, February 10Ujala LIve News
Shadow

दोस्त की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा कर,जगह जगह ढूंढ़ रहा है अरविन्द

 

दोस्त की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा कर,जगह जगह ढूंढ़ रहा है अरविन्द

प्रयागराज

दोस्त के अचानक प्रयागराज जंक्शन स्टेशन से गायब हो जाने के बाद
अरविन्द विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष पुत्र राम स्वरूप विश्वकर्मा निवासी ग्राम मवइधाम थाना बेनकी जिला फतेहपुर परेशान हो गया.अपने मित्र के जे कबीन जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है कबीन के पिता जयराम निवासी ग्राम मूसर कुट्टई जिला- नामकल, तमिलनाडु का निवासी है, वो मानसिक रूप थोड़ा कमजोर है,उसके साथ माघ मेला घूमने आया था, दिनांक 21.01.2026 से प्रयागराज स्टेशन से मेरा मित्र कहीं गुम हो गया जो कि काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका बहुत खोज बीन के बाद जब कबीन नहीं मिला तो अरविन्द ने पुलिस को सूचना दी है,शाहगंज पुलिस ने कबीन की गुमशुदगी का पोस्टर जारी किया है. अरविन्द का कहना है की जो कोई भी कबीन का पता बताएगा उसे उचित ईनाम दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *