Monday, February 9Ujala LIve News
Shadow

योगेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में ऐतिहासिक बना जबलपुर में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, युवाओं में भरा नया उत्साह

योगेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में ऐतिहासिक बना जबलपुर में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, युवाओं में भरा नया उत्साह

रिपोर्ट उमा शंकर मिश्रा
जबलपुर / संस्कारधानी जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्याम टेलर जी के प्रथम नगर आगमन का अवसर जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर के प्रभावी नेतृत्व, सक्रियता और मजबूत संगठनात्मक क्षमता के कारण भव्य और ऐतिहासिक बन गया। पूरे कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह ठाकुर की भूमिका केंद्र में रही और उनके मार्गदर्शन में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को विशेष ऊर्जा प्रदान की।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित वीरांगना रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर ने उनके अद्वितीय शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह ठाकुर ने युवाओं को वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन से प्रेरणा लेने और समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद सदस्य श्री चंद्रशेखर पटेल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया। कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाते हुए वीरांगना रानी दुर्गावती जी के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित लोक नृत्य की भव्य प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को भारतीय इतिहास, संस्कृति और नारी शक्ति के गौरव से भावनात्मक रूप से जोड़ दिया।
योगेंद्र सिंह ठाकुर ने इस आयोजन को केवल स्वागत कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए युवाओं के लिए प्रेरणा, संवाद और विचार-विमर्श का मंच बनाया। उनके नेतृत्व में प्रदेश और देश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए बजट सत्र पर सार्थक चर्चा हुई, जिसमें युवाओं की भूमिका, जनकल्याण और विकास की दिशा पर सकारात्मक एवं रचनात्मक विचार सामने आए।
इस कार्यक्रम के पश्चात महाकौशल कॉलेज में युवाओं के साथ विशेष “युवा संवाद” आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर जी सीधे छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके विचार जानेंगे और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में श्री चंद्रशेखर पटेल, जय रोहणी, आशीष काटकर, ईशान नायक, शरद विश्वकर्मा, रोहन वैद्य, राहुल सिंह पटेल, अभिषेक वाल्मीकि, शशांक विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *