Tuesday, February 10Ujala LIve News
Shadow

आयकर जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

आयकर जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

प्रयागराज
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के द्वारा मजहर अकरम, आयकर आयुक्त (छूट), लखनऊ के निर्देशन तथा अपर आयकर आयुक्त (छूट), लखनऊ डॉ. प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में आयकर अधिकारी (छूट), इलाहाबाद देवेश कुमार सिंह के द्वारा आयकर जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन संगम नगरी प्रयागराज में किया गया। इस कार्यक्रम में मिर्जापुर, सोनभद्र, फतेहपुर, कौशांबी तथा इलाहाबाद के ट्रस्ट व सोसायटी संचालको तथा सी.ए. एसोसिएशन, इलाहाबाद एवं बार एसोसिएशन, इलाहाबाद ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में नये आयकर अधिनियम 2025 से संबंधित जानकारी साझा की गयी ।
देश में 01 अप्रैल 2026 से नया आयकर अधिनियम प्रभावी होने जा रहा है। यह पुराने आयकर अधिनियम, 1961 की जगह लेगा। नए आयकर अधिनियम, 2025 में आयकर (छूट) प्राप्त कर रहे गैर लाभकारी संगठन जैसे धर्मार्थ एवं शैक्षिक संस्थाओं से संबंधित नियमों में आधारभूत परिवर्तन किये गये हैं। इन संस्थाओं की समस्याओं पर सहानुभतिपूर्वक विचार करते हुए इनमें संबंधित नियमों को सरल, सहज बनाया गया है और इनको एक जगह इकत्रित कर दिया गया है। इनसे संबंधित समस्त नियमों को आयकर अधिनियम, 2025 के भाग XVII B में एकत्रित कर दिया गया है। गैर-लाभकारी संगठनों से संबंधित संपूर्ण भाग को 07 उप-भागों में विभाजित किया गया है, जिसमें पंजीकरण, आय, वाणिज्यिक गतिविधियां, अनुपालन, उल्लंघन, दान की पात्रता के प्रयोजनों के लिए पंजीकरण और व्याख्या से संबंधित प्रावधान शामिल है।
सरकार द्वारा ना ही सिर्फ नये अधिनियम को सरल, सहज बनाया गया अपितु इनसे जुड़े नियामक अनुपालन में भी कमी गयी है। इसके परिणाम स्वरूप मुकदमेबाजी में कमी आयेगी और अनुपालन को आसान बनाने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अपर आयकर आयुक्त डॉ. प्रीति सिंह, कर वसूली अधिकारी (छूट). मुख्यालय, लखनऊ वी. एन. सिंह, आयकर अधिकारी (छूट), व देवेश कुमार सिंह, आयकर निरीक्षक अरूण कुमार शुक्ला, आयकर निरीक्षक नीलम मौर्या, आशीष जायसवाल, वरूण आलवानी, आयुष कुमार, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, सुभम मालवीय रविंद्र गौड़ पुरुषोत्तम शर्मा सीए एन.सी. अग्रवाल, सी.ए सास्वत सिंघल, सी.ए शिवकुमार जायसवाल, डा पवन जायसवाल, ऋषि कोहली, सी.ए. संजय खंडूजा, सी. ए. आर. सी. अग्रवाल, एडवोकेट अतुल साहू अरविंद मिश्रा, एसके योगेश्वर, एवं इलाहाबाद बार एसोसिएशन मिर्जापुर, सोनभद्र, फतेहपुर, कौशांबी तथा इलाहाबाद के ट्रस्ट व सोसायटी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *