5000 मी0 सी-1 में सुधांशु भारतीय को ब्रोंज मेडल

प्रयागराज। भोपाल ( मध्य प्रदेश ) में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट सीनियर चैंपियनशिप 2025-2026 में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रयागराज के सुधांशु भारतीय ने 5000 मी0 सी-1 प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल जीतकर प्रयागराज ही नहीं उत्तर प्रदेश के गौरव को बढ़ाया है। ज्ञात होगी प्रयागराज की सुप्रिया एवं नंदिनी बेटियों ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया था, बेटियों के बाद बेटे का दाम,पदक विजेता खिलाड़ी प्रयागराज में अभ्यास करते हैं। उपरोक्त खिलाड़ियों को व उत्तर प्रदेश टीम प्रशिक्षक विनोद कुमार व आकांक्षा संजय श्रीवास्तव को उपरोक्त उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव अंदेश्वर पांडे, उत्तर प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के (अध्यक्ष) सुरेश गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) उपेंद्र कुमार (उपाध्यक्ष) उमंग अग्रवाल, त्रिभुवन निषाद (सचिव), क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, आर. एस. बेदी, उप क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद,बोट क्लब अधिकारी देव पाल सिंह, संदीप गुप्ता, अजय निझावन , इनर व्हील क्लब की (अध्यक्ष) विनती अग्रवाल, पूजा तलवार, मधु, मनीषा गुप्ता, नीरज निषाद, प्रशांत श्रीवास्तव, जेसिका आनंद, सरिता निषाद, गुलाबचंद, अशोक कुमार,आदि ने बधाई दिया। यह जानकारी श्री त्रिभुवन निषाद (सचिव) उत्तर प्रदेश कयाकिंग एवं केनोइंग द्वारा दिया गया
